यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vivek Ramaswamy: 'मैंने पार्टी में उनको पहली बार देखा', विवेक रामास्वामी की पत्नी अपूर्वा ने सुनाई दिलचस्प लव स्टोरी
अगले साल यानी 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। चुनावी रेस में इस बार भारतीय-अमेरिकी मूल के उद्यमी विवेक रामास्वामी भी राष्ट्रपति पद की दौड ...और पढ़ें

HighLights
- मैंने पार्टी में विवेक को पहली बार देखा- अपूर्वा
- 'विवेक को कोई दिलचस्पी नहीं थी'
- एहसास हुआ कि हमारे बीच कितनी समानताएं हैं- अपूर्वा
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अगले साल यानी 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। चुनावी रेस में इस बार भारतीय-अमेरिकी मूल के उद्यमी विवेक रामास्वामी भी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हैं। वे अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस बीच विवेक रामास्वामी की लव लाइफ के बारे में खबर बाहर आई है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उनकी पत्नी अपूर्वा रामास्वामी ने बताया कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई थी।
वीडियो में अपूर्वा रामास्वामी अमेरिका के ओस्सिओला में एक छोटी सी भीड़ को संबोधित करते हुए बता रही हैं कि उनकी विवेक से कैसे मुलाकात हुई। इस बीच अपूर्वा के बगल में खड़े विवेक ने भी अपनी बात रखी।
मैंने पार्टी में विवेक को पहली बार देखा- अपूर्वा
विवेक ने वीडियो जारी करते हुए लिखा, "आयोवा के वोटर्स जानना चाहते हैं कि अपूर्वा और मेरी मुलाकात कैसे हुई। जानिए यह कैसे हुआ।" अपूर्वा ने कहा, "एक पार्टी थी और विवेक लॉ के छात्र थे। मैं मेड स्कूल के पहले हफ्ते में थी, यह शायद आखिरी पार्टी थी जिसमें मैं गई थी।" इसके बाद कमरे में बैठे लोग हंस पड़े। अपूर्वा ने बताया, "मैंने पार्टी में विवेक को पहली बार देखा, विवेक पार्टी वाले कमरे में सबसे दिलचस्प व्यक्ति लग रहे थे।"
'विवेक को कोई दिलचस्पी नहीं थी'
अपूर्वा ने कहा, "मैं उनके पास गई और अपना परिचय उनको दिया।" उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब विवेक ने अपना परिचय दिया, तो उन्होंने उन्हें (विवेक) बताया कि वह मेड स्कूल में एक और विवेक से मिली हैं। अपूर्वा ने हंसते हुए कहा कि विवेक को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी, वह वहां से चले गए थे।
Voters in Iowa want to know the story how Apoorva and I met. Here’s how. 😉
— Vivek Ramaswamy (@VivekGRamaswamy) November 19, 2023
📍 Osceola, IA pic.twitter.com/N7duPToNlO
एहसास हुआ कि हमारे बीच कितनी समानताएं हैं- अपूर्वा
अपूर्वा ने अपनी लव लाइफ के बारे में आगे बताया, "बाद में उस रात, हम फिर एक-दूसरे से मिले। हमें एहसास हुआ कि हमारे बीच कितनी समानताएं हैं, हम कितनी बातें शेयर करते हैं। हम पड़ोसी थे। अब हम यहां हैं, हम तब से ही एक साथ हैं।"
खबरें और भी
वहीं, विवेक रामास्वामी ने कहा कि उनके माता-पिता हमेशा उनसे कहते थे, "आप किससे शादी करते हैं यह मायने रखता है।" उन्होंने आगे कहा कि वे अपने बच्चों को भी यही सिखाएंगे। विवेक ने कहा, मैं ना तो गरीब और ना ही अमीर परिवार में पला-बढ़ा हूं, लेकिन हमें घर में माता-पिता के साथ रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिससे हमारे ऊपर शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया।"