यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'रूस ने मिसाइल से गिराया येवगेनी प्रिगोझिन का विमान', अमेरिकी अधिकारियों ने वैगनर प्रमुख की मौत पर जताई आशंका
Wagner Chief Yevgeny Prigozhin रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन की प्लेन क्रैश में ...और पढ़ें

वाशिंगटन, रायटर। रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) की प्लेन क्रैश में हुई मौत मामले में अमेरिकी अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि अमेरिका विमान को गिराने के कारणो के कई सिद्धांतों पर विचार कर रहा है, जिसमें सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल भी शामिल है।
विमान को मिसाइल से गिराने की आशंका
अमेरिका के दो अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर समाचार एजेंसी रायटर को बताया कि जिस विमान में रूसी भाड़े की सेना वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन सवार था उस विमान को संभवतः रूस के अंदर से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल ने विमान को मार गिराया होगा। हालांकि अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि विमान दुर्घटना की समीक्षा की जा रही है।
अभी तक नहीं निकला कोई निष्कर्ष
वहीं, अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने गुरुवार को अधिकारियों से अलग एक रिपोर्ट छापी थी, जिसमें कहा गया था कि विमान में बम या कोई अन्य तोड़फोड़ दुर्घटना का कारण बनी। इधर, अमेरिका के एक तीसरे अधिकारी ने रायटर को बताया कि विमान हादसे के कई पहलु सामने आ रहे हैं। हालांकि, इसबारे में अभी तक किसी भी तरह का निष्कर्ष नहीं निकल पाया है।
येवगेनी प्रिगोझिन की विमान हादसे में हुई थी मौत
मालूम हो कि रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) की बुधवार को एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। रूस की राजधानी मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा एक विमान हादसे का शिकार हो गया था।
खबरें और भी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी प्रतिक्रिया
वहीं, येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह इस खबर से हैरान नहीं हैं कि रूसी भाड़े की सेना वैगनर के प्रमुख की एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई होगी। उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में नहीं जानता कि क्या हुआ, लेकिन मैं इस खबर से बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हूं। रूस में ऐसा बहुत कुछ नहीं होता है, जिसके पीछे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन न हों।'