Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नहीं रहे वॉरेन बफेट के सबसे भरोसेमंद साथी Charlie Munger, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, बिटकॉइन को बताया था 'जहर'

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 09:58 AM (IST)

    Charlie Munger Dies बर्कशायर हैथवे के वाइस प्रेसिडेंट चार्ली मंगेर नहीं रहे। उनकी मौत कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में हुई। अरबपति वॉरेन बफेट के सबसे भर ...और पढ़ें

    Charlie Munger Dies: बर्कशायर हैथवे के वाइस प्रेसिडेंट चार्ली मंगेर का निधन हो गया।(फोटो सोर्स: एपी)
    Charlie Munger Dies: बर्कशायर हैथवे के वाइस प्रेसिडेंट चार्ली मंगेर का निधन हो गया।(फोटो सोर्स: एपी)

    HighLights

    1. 1978 में चार्ली बफेट के साथ बर्कशायर हैथवे में शामिल हुए
    2. चार्ल्स थॉमस मुंगर का जन्म 1 जनवरी 1924 में ओमहा में हुआ था।
    3. मंगेर ने कुछ दिनों पहले बिटकॉइन की खिलाफत की थी।

    रॉयटर्स, न्यूयॉर्क। दिग्गज निवेशक और अरबपति वॉरेन बफेट के सबसे भरोसेमंद साथी चार्ली मंगेर (Charlie Munger) का निधन हो गया है। उन्होंने 99 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि बर्कशायर हैथवे ने एक प्रेस रिलीज के जरिए की। उनकी मौत कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में हुई।

    वो बर्कशायर हैथवे के वाइस प्रेसिडेंट पद पर आसीन थे। वो बर्कशायर के सबसे बड़े शेयरधारकों में से एक थे। उनके स्टॉक का मूल्य करीब 2.6 अरब डॉलर था।

    दोस्त के निधन पर वॉरेन ने जताया शोक

    उनके निधन पर दुख जताते हुए वॉरेन बफेट (Warren Buffett) ने कहा,"बर्कशायर हैथवे की सफलता में चार्ली मंगर का अहम योगदान है। उनके बिना बर्कशायर हैथवे इस मुकाम को हासिल नहीं कर सकता था। कंपनी को स्थापित करने में चार्ली की एक भूमिका रही।

    साल 2023 में चार्ली मंगेर की नेट वर्थ 2.3 बिलियन डॉलर थी।  साल 2021 में हुए बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) की सालाना बैठक में उन्होंने कंपनी के भविष्य की योजना पर बातचीत की थी। उन्होंने कंपनी के वाइस चेयरमैन ग्रे एबेल को कंपनी की कमान सौंपने की बात कही थी।

    60 सालों से तक दोस्त रहे बफेट और मंगेर

    चार्ल्स थॉमस मुंगर का जन्म 1 जनवरी 1924 में ओमहा में हुआ था। 17 साल की उम्र में वो मिगिशन विश्वविद्यालय में पढ़ने गए। इसके बाद 1942 में वो आर्मी में शामिल हो गए। साल 1945 में उन्होंने अपनी पहली पत्नी नैन्सी हागिन्स के साथ शादी रचाई।

    खबरें और भी

    1953 में उन्होंने नैन्सी को तलाक दे दिया और दो बच्चों की मां नैन्सी बैरी बोर्थविक से शादी की। वॉरेन बफेट और चार्ली मंगर की दोस्ती की शुरुआत 1959 में हुई थी। 1978 में चार्ली बफेट के साथ बर्कशायर हैथवे में उपाध्यक्ष के रूप में शामिल हुए।  

    बिटकॉइन को बताया 'जहर'

    मंगेर ने साल 2013 में ही बिटकॉइन की खिलाफत की थी। उन्होंने बिटकॉइन की तुलना 'जहर' (Rat Poison) से की थी। वहीं, क्रिप्टोकरेंसी को उन्होंने धोखाधड़ी और आंशिक रूप से भ्रम फैलाने वाला बताया था।

    यह भी पढ़ें: Share Market में इस स्ट्रेटजी के Warren Buffett भी हैं दीवाने; जानिए क्या है Value Investing, कैसे करती है काम