यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Coronavirus Vaccine के निर्यात को लेकर दुनिया में बजा भारत का डंका; अमेरिका ने भी माना लोहा, कही यह बड़ी बात
भारत अपनी निर्माण क्षमता के कारण वैक्सीन का एक प्रमुख निर्यातक रहा है। वह दुनिया में टीकों का एक महत्वपूर्ण निर्माता है। यह बातें व्हाइट हाउस COVID-19 ...और पढ़ें

वाशिंगटन, एएनआइ। व्हाइट हाउस COVID-19 प्रतिक्रिया समन्वयक प्रेस वार्ता के दौरान डा आशीष झा ने कहा कि भारत अपनी निर्माण क्षमता के कारण वैक्सीन का एक प्रमुख निर्यातक रहा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में टीकों का एक महत्वपूर्ण निर्माता है।
कोविशील्ड और कोवैक्सीन ने टीकाकरण में दिलाई कामयाबी
भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सीन का उत्पादन किया जा रहा है। इससे करोड़ों भारतीयों के टीकाकरण में कामयाबी मिली है। कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन सीरम इंस्टीटूयट आफ इंडिया और एस्ट्राजेनेका ने किया है, जबकि भारत बायोटेक कोवैक्सीन का निर्माण किया है।
भारत ने पिछले साल 97 देशों को दी वैक्सीन
भारत ने पिछले साल 31 दिसंबर तक दुनिया के 97 देशों को कोरोना वैक्सीन की 11.54 करोड़ डोज मुहैया कराई थी। अपने यहां पिछले साल 16 जनवरी 2021 को कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू किया था। इसी दिन से वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम के तहत दूसरे देशों को भी भारत ने वैक्सीन का निर्यात करना शुरू किया था।

ये भी पढ़ें: Coronavirus Updates: देश में एक हजार से कम हुए कोरोना के केस, 24 घंटे में आए 862 नए मामले; तीन लोगों की मौत
गरीब देशों को भी भारत ने दी वैक्सीन
भारत ने वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम के तहत अपने पड़ोसी देशों के साथ कई अन्य गरीब देशों को अनुदान के रूप में वैक्सीन भेजी है। इसके अलावा, उसने कई देशों को वैक्सीन की बिक्री भी की है। यही नहीं, भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ के कोवैक्स कार्यक्रम के लिए भी टीका मुहैया कराया है।
खबरें और भी
भारत ने इन देशों को दी वैक्सीन
भारत ने जिन देशों कोवैक्सीन उपलब्ध कराई है, उनमें ब्रिटेन, कनाडा, बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल, इंडोनेशिया, अफगानिस्तान, श्रीलंका, भूटान, मालदीव, मैक्सिको प्रमुख रूप से शामिल हैं।

भारत का कोरोना टीकाकरण अभियान
- भारत में अब तक 2 अरब 19 करोड़ 56 लाख 65 हजार लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
- 22 करोड़ तीन लाख 45 हजार 651 लोग प्रिकाशन डोज ले चुके हैं।
- भारत की दो वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दो जनवरी 2021 को मिली।
- भारत के टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी 2021 से हुई।
भारत ने 17 जुलाई 2022 को छुआ 200 करोड़ का आंकड़ा
भारत ने 19 फरवरी 2021 को एक करोड़, 6 अगस्त 2021 को 50 करोड़, 21 अक्टूबर 2021 को 100 करोड़, सात जनवरी 2022 को 150 करोड़ और 17 जुलाई 2022 को 200 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार किया है।