विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कनाडा को चिढ़ाने के चक्कर में फिर ट्रोल हुआ व्हाइट हाउस, उल्टा पड़ा बाज और हंस की फोटो का दांव

Published: Fri, 28 Aug 2026 12:14 PM (IST)

व्हाइट हाउस कनाडा को नीचा दिखाने के लिए बाज द्वारा हंस पर हमला करते हुए एक तस्वीर पोस्ट करके ट्रोल ...और पढ़ें

व्हाइट हाउस का कनाडा को चिढ़ाने वाला बाज-हंस फोटो दांव उल्टा पड़ा (फोटो-@WhiteHouse)

व्हाइट हाउस का कनाडा को चिढ़ाने वाला बाज-हंस फोटो दांव उल्टा पड़ा (फोटो-@WhiteHouse)

HighLights

  1. व्हाइट हाउस ने कनाडा को नीचा दिखाने के लिए फोटो पोस्ट की।

  2. मूल वीडियो में कनाडाई हंस ने अमेरिकी बाज को खदेड़ा।

  3. यह घटना ओंटारियो के बर्लिंगटन में रिकॉर्ड की गई थी।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका और कनाडा के बीच चल रहे कूटनीतिक और व्यापारिक तनाव के बीच कनाडा को नीचा दिखाने के लिए एक बाज द्वारा कनाडाई हंस को दबोचने की फोटो पोस्ट की, जिसमें एक अमेरिकी बाज (गंजा बाज) कनाडाई हंस को दबोचे हुए दिख रहा है।

व्हाइट हाउस ने इसे अमेरिकी ताकत का प्रतीक बनाकर शेयर किया, लेकिन यह कूटनीतिक दांव उल्टा पड़ गया। क्योंकि जिस वीडियो से यह तस्वीर ली गई थी, उसमें अंततः कनाडाई हंस ने ही पलटवार कर बाज को खदेड़ दिया था।

दरअसल, व्हाइट हाउस द्वारा शेयर की गई तस्वीर का मकसद यह था कि अमेरिका एक शक्तिशाली बाज की तरह हावी है और कनाडा की बत्तख हार मान चुकी है।

मूल फुटेज ने बिगाड़ा अमेरिका का मकसद

हालांकि, गोवा के एक प्रवासी द्वारा रिकॉर्ड किए गए मूल फुटेज ने इस कहानी का पूरा पासा ही पलट दिया। बर्फ पर करीब 20 मिनट तक चले इस हवाई संघर्ष में कनाडाई बत्तख ने ऐसा पलटवार किया कि अंततः अमेरिकी गंजे बाज को हार मानकर वहां से उड़ना पड़ा।

यह अद्भुत दृश्य 23 फरवरी 2025 को ओंटारियो के बर्लिंगटन में मर्विन सेक्वेरा ने अपने कैमरे में कैद किया था। मूल रूप से गोवा के रहने वाले मर्विन कनाडा बसने के बाद एक उत्साही वन्यजीव फोटोग्राफर बन गए हैं।

घटना की जानकारी देते हुए मर्विन सेक्वेरा ने ग्लोबल न्यूज को बताया कि उन्होंने बाज को हंस पर बार-बार हमला करते देखा था। उन्होंने कहा, "20 मिनट तक चले इस संघर्ष के अंत में बाज ने हार मान ली और वहां से उड़ गया।"

विदेश नीति से जोड़ने की कोशिशों को किया खारिज

वीडियो सूट करने वाले मर्विन सेक्वेरा ने वन्यजीवों के प्रति अपने लगाव को विदेश नीति से जोड़ने की कोशिशों को खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इसे किसी तरह का राजनीतिक रंग देने के बजाय एक प्राकृतिक घटना के रूप में देखना पसंद करते हैं।

हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस अनोखी घटना को हाथ से जाने नहीं दिया और इस फोटो के जरिए कनाडा को नीचा दिखाने की कोशिश की, जो पूरी तरह नाकाम हो गया। कनाडा को चिढ़ाने के चक्कर में एक बार फिर व्हाइट हाउस अपनी इस हरकत के चलते ट्रोल हो रहा है।