यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
World Population: अमेरिका का अनुमान, आठ अरब के पार पहुंची विश्व की जनसंख्या, मामूली वृद्धि के साथ बढ़ोतरी जारी
अमेरिका के जनगणना ब्यूरो का अनुमान है कि विश्व की जनसंख्या आठ अरब के पार पहुंच गई है। इसमें कहा गया है कि जनसंख्या वृद्धि धीमी होने की दीर्घकालिक प्रव ...और पढ़ें

HighLights
- भारत-नाइजीरिया ने एक दशक से जनगणना नहीं की
- कनाडा जैसे देशों में बुजुर्गों के मृत्यु दर में गिरावट
एपी, वॉशिंगटन। अमेरिका के जनगणना ब्यूरो का अनुमान है कि विश्व की जनसंख्या आठ अरब के पार पहुंच गई है। इसमें कहा गया है कि जनसंख्या वृद्धि धीमी होने की दीर्घकालिक प्रवृत्ति जारी है, हालांकि लंबी आयु के साथ कम जन्मों की भरपाई हो जाती है।
जनगणना ब्यूरो ने एक बयान में बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान लगाया है कि यह संख्या 10 महीने पहले ही पार कर गई थी और 22 नवंबर 2022 को आठ अरब का दिन घोषित किया गया था। यह विसंगति गणना के दौरान अलग तरीका अपनाने या गणना न किए जाने के कारण उत्पन्न हुई है। कइयों के पास जन्म और मृत्यु को रिकॉर्ड करने की प्रणाली का अभाव है।
भारत-नाइजीरिया ने एक दशक से जनगणना नहीं की
भारत और नाइजीरिया जैसे कुछ सबसे अधिक आबादी वाले देशों ने एक दशक से अधिक समय से जनगणना नहीं की है। अनुमान में कहा गया है कि विश्व जनसंख्या में वृद्धि जारी है। यह छह से बढ़कर आठ अरब हो गई है। हालांकि, 1960 और 2000 के बीच दोगुनी होने के बाद से यह दर धीमी हो गई है। वैश्विक औसत आयु जो 32 वर्ष है वह बढ़ रही है। यह 2060 में 39 होने की संभावना है।
कनाडा जैसे देशों में बुजुर्गों के मृत्यु दर में गिरावट
कनाडा जैसे देशों में बुजुर्गों के मृत्यु दर में गिरावट के साथ ही उम्र बढ़ रही है। नाइजीरिया जैसे देशों में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु में नाटकीय गिरावट देखी गई है। प्रजनन दर दुनिया के अधिकांश हिस्सों में प्रतिस्थापन स्तर से नीचे गिर रही है।