Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India-Canada Row: भारत के साथ कूटनीतिक तनाव के बीच जस्टिन ट्रूडो ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 10:04 PM (IST)

    भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक तनाव अब कम होने लगा है। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को नवरात्रि के अवसर हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं दीं। ...और पढ़ें

    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (फोटो: रायटर)
    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (फोटो: रायटर)

    HighLights

    1. जस्टिन ट्रूडो ने भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने के लिए जताई प्रतिबद्धता
    2. नवरात्र हिंदू समुदाय की समृद्ध संस्कृति को जानने का अवसर: ट्रूडो

    एएनआई, ओटावा। भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक तनाव अब कम होने लगा है। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को नवरात्रि के अवसर हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं दीं।

    बता दें कि कनाडाई प्रधानमंत्री ने खलिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय एजेंटों का हाथ होने का दावा किया था। हालांकि, भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए राजनीति से प्रेरित करार दिया था। वहीं, जस्टिन ट्रूडो ने अपने स्वर में नरमी लाते हुए भारत के साथ घनिष्ठ संबंध स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई।

    यह भी पढ़ें: भारत से सुलह चाहते हैं कनाडाई! सर्वे में आधे से ज्यादा लोग चाहते हैं भारत से तनाव कम हो

    क्या कुछ बोले ट्रूडो?

    जस्टिन ट्रूडो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा,

    नवरात्र की शुभकामनाएं। मैं हिंदू समुदाय और इस त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामना देता हूं।

    पढ़ें: P-20 बैठक में कनाडा नदारद, बेफिक्र भारत ने कहा- राजनयिकों की संख्या घटानी होगी

    बुराई पर अच्छाई की जीत याद दिलाता है त्योहार

    कनाडाई प्रधानमंत्री की ओर से जारी एक आधिकारिक प्रेस बयान में कहा गया है कि अगली नौ रातों और 10 दिनों में कनाडा और दुनिया भर में हिंदू समुदाय के सदस्य नवरात्र मनाने के लिए एकत्रित होंगे। सभी कनाडाई लोगों के लिए नवरात्र हिंदू समुदायों के समृद्ध इतिहास और संस्कृति के बारे में अधिक जानने और कनाडा के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक ताने-बाने में उनके अमूल्य योगदान को पहचानने का अवसर भी प्रदान करता है।

    बयान में कहा गया कि आज का समारोह हमें याद दिलाता है कि विविधता कनाडा की सबसे बड़ी शक्तियों में से एक है। मैं अपने परिवार और कनाडा सरकार की ओर से इस साल नवरात्र मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।

    खबरें और भी