विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कनाडा ने अमेरिका पर लगाए जवाबी टैरिफ, मंगलवार रात से हुआ लागू

Published: Wed, 09 Sep 2026 06:51 AM (IST)

अमेरिकी टैरिफ के जवाब में कनाडा ने भी अमेरिका पर 15 से 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगा दिए हैं। अमेरिकी ...और पढ़ें

कनाडा ने अमेरिका पर लगाए जवाबी टैरिफ, मंगलवार रात से हुआ लागू (फोटो- रॉयटर)

कनाडा ने अमेरिका पर लगाए जवाबी टैरिफ, मंगलवार रात से हुआ लागू (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. अरब डॉलर तक के अमेरिकी सामान पर लगाया 50 प्रतिशत तक टैरिफ 

  2. पीएम कार्नी ने देश को 'युद्ध की स्थिति' में बताया, कहा- आवश्यक था कदम

न्यूयॉर्क टाइम्स, ओटावा। अमेरिकी टैरिफ के जवाब में कनाडा ने भी अमेरिका पर 15 से 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगा दिए हैं। अमेरिकी वस्तुओं पर ये टैरिफ मंगलवार मध्य रात्रि से लागू हो गए।

कनाडा के इस कदम से दोनों देशों के बीच 18 महीने से चल रहा ट्रेड वार और तेज हो गया है। कनाडा का यह कदम अमेरिका द्वारा पिछले महीने कनाडा के लगभग 20 अरब डॉलर के सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद उठाया गया है। बातचीत के कई दौर नाकाम होने के बाद अमेरिका ने यह कदम उठाया था।

कनाडा के जवाबी टैरिफ में अमेरिका का लगभग 20 अरब डॉलर का सामान शामिल है। इसमें स्टील और फर्नीचर से लेकर कपड़ों और इलेक्ट्रानिक्स तक के उत्पादों पर 15 से 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया गया है।

टैरिफ लागू होने के बाद मंगलवार को एक वीडियो संदेश में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इसे आवश्यक बताते हुए कहा, "हमारे पास आगे बढ़ने और तरक्की करने के लिए आवश्यक सभी कुछ है।"

उन्होंने खुद को ट्रंप की व्यापारिक आक्रामकता के विरुद्ध एक मजबूत दीवार के तौर पर पेश करने की कोशिश की और देश को "युद्ध की स्थिति" में बताया।

कार्नी ने कहा, "इस बदलाव की एक कीमत चुकानी होगी। किसी भी कदम की कीमत होती है। लेकिन यह कीमत हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने की कीमत के मुकाबले कुछ भी नहीं है।"

एक सरकारी सूत्र ने बताया कि अभी दोनों देशों के बीच मंत्री या सरकारी अधिकारियों के स्तर पर कोई बातचीत नहीं हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि कनाडा ने ये जवाबी कदम अमेरिका पर आर्थिक और राजनीतिक दबाव बनाने के लिए उठाया है।

उम्मीद है कि नवंबर में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों से पहले इन टैरिफ का असर मिशिगन और ओहियो जैसे प्रतिस्पर्धी राज्यों में कारोबार पर पड़ेगा।