विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कनाडा की वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड पर तेज गाड़ी चलाने का आरोप, लगा 200 डॉलर का जुर्माना

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 23 Aug 2023 06:48 AM (IST)

कनाडा की वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड पर तेज गति से गाड़ी चलाने के लिए 200 डॉलर का जुर्माना लगाया गया ...और पढ़ें

कनाडा की वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड पर तेज गाड़ी चलाने का आरोप (फोटो रायटर)
कनाडा की वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड पर तेज गाड़ी चलाने का आरोप (फोटो रायटर)

HighLights

  1. कनाडा की वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड पर लगा जुर्माना।
  2. तेज गाड़ी चलाने के आरोप में लगा 200 डॉलर का जुर्माना।

ओटावा, एजेंसी। कनाडा की वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड पर तेज गति से गाड़ी चलाने के लिए 200 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि क्रिस्टिया फ्रीलैंड पर उनके गृह प्रांत में तेज गति से गाड़ी चलाने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

132 किमी/घंटे की रफ्तार से चला रही थीं गाड़ी

कनाडा की वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड को 132 किमी/घंटा (82 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया था। उनकी प्रवक्ता कैथरीन ने यह नहीं बताया कि घटना कब और कहां हुई।

तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने का है आरोप

बता दें कि अलबर्टा राजमार्ग पर अधिकतम गति सीमा 110 किमी/घंटा है, लेकिन कनाडा की वित्त मंत्री पर 132 किमी/घंटा की रफ्तार से गाड़ी चलाने का आरोप है।

वित्त मंत्री के पास नहीं है अपनी कार

हालांकि, उन्होंने पिछले महीने संवाददाताओं से कहा था कि उनके पास वास्तव में कोई कार नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं मेट्रो से सफर करती हूं और उनके बच्चे अपनी बाइक या मेट्रो से ही सफर करते हैं क्योंकि यह वास्तव में हमारे परिवार के लिए स्वस्थ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।