विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Canada: 'ट्रूडो ने अपने घर में ही लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ कर दिया' विपक्ष के नेता ने कनाडाई PM पर लगाए गंभीर आरोप

By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
Published: Sun, 22 Oct 2023 07:35 PM (IST)

कंजरवेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलिवरे ने भारत के साथ कनाडा के रिश्तों में पैदा हुई खटास को लेकर पीएम ...और पढ़ें

कनाडा में विपक्ष के नेता पियरे पोइलिवरे ने पीएम ट्रूडो पर लगाए गंभीर आरोप
कनाडा में विपक्ष के नेता पियरे पोइलिवरे ने पीएम ट्रूडो पर लगाए गंभीर आरोप

HighLights

  1. कनाडा में विपक्ष के नेता पियरे पोइलिवरे ने पीएम जस्टिन ट्रूडो पर लगाए गंभीर आरोप
  2. ट्रूडो ने भारत में खुद को हंसी का पात्र बना लिया है: पोइलिवरे
  3. अगर मेरी पार्टी कनाडा में सत्ता में आती है तो भारत के साथ संबंधों को बहाल करेंगे: पोइलिवरे

India Canada Row: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्तों में तनाव पैदा हो गया है। हालांकि, इसे लेकर ट्रूडो को अपने देश में ही काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

पोइलिवरे ने ट्रूडो पर साधा निशाना

कंजरवेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलिवरे ने भारत के साथ कनाडा के रिश्तों में पैदा हुई खटास को लेकर पीएम ट्रूडो पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ट्रूडो ने भारत में खुद को हंसी का पात्र बना लिया है।

'भारत में हंसी के पात्र बन गए हैं ट्रूडो'

'नमस्ते रेडियो टोरंटो' के साथ एक खास इंटरव्यू में पोइलिवरे ने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में हंसी के पात्र बन गए हैं। पोइलिवरे 2025 में होने वाले चुनाव के लिए पीएम ट्रूडो के मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं।

'ट्रूडो दोबारा पीएम बनने के लायक नहीं हैं'

पोइलिवरे ने कहा कि अगर उनकी पार्टी कनाडा में सत्ता में आती है तो वे भारत के साथ संबंधों को बहाल करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रूडो दोबारा पीएम बनने के लायक नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: India Canada Row: निज्जर हत्याकांड पर भारत का रुख अडिग, कनाडा के समर्थन में आए अमेरिका और ब्रिटेन

ट्रूडो ने अपने घर में ही लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ कर दिया

कंजरवेटिव पार्टी के नेता ने कहा कि ट्रूडो ने अपने घर में ही लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने हमारे संबंधों को भी विदेशों में खराब कर दिया है। वे इतने अक्षम औऱ गैर-पेशेवर हैं कि अब हम दुनिया की हर प्रमुख शक्ति के साथ बड़े विवादों में हैं। इसमें भारत भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: India Canada Ties: 'भारत-कनाडा के रिश्ते अभी कठिन दौर से गुजर रहे हैं' विदेश मंत्री जयशंकर ने US और UK को भी सुनाया

'जब मैं पीएम बनूंगा तो भारत के साथ रिश्तों को बहाल करूंगा'

पोइलिवरे ने भारत के साथ अच्छे रिश्तों की वकालत की। उन्होंने कहा कि हमें भारत सरकार के साथ पेशेवर रिश्ते की जरूरत है। जब मैं पीएम बनूंगा तो रिश्तों को बहाल करूंगा। हमें भारत के साथ पेशेवर संबंध रखना होगा।

'चीन हमारे लोकतंत्र में हस्तक्षेप कर रहा है'

कंजरवेटिव पार्टी के नेता ने दावा किया कि कनाडाई पीएम ट्रूडो अपने ऊपर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को हावी होने दे रहे हैं। इसके अलावा, चीन भी हमारे लोकतंत्र में हस्तक्षेप कर रहा है। वह हमारे नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए पुलिस स्टेशन भी खोल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।