यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
निज्जर के बाद कनाडा में मारा गया भारत का एक और दुश्मन, गैंगस्टर सुक्खा ढेर; NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था
Sukhdool Singh aka Sukha Duneke killed Canada कनाडा में एक और गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वो खालिस्तानी समर ...और पढ़ें

HighLights
- गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था।
- कुछ दिनों पहले खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हुई हत्या।
ओटावा, एएनआई। भारत और कनाडा के बिगड़ते रिश्तों के बीच कनाडा में एक और गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके (Sukhdool Singh aka Sukha Duneke) गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वो खालिस्तानी समर्थक अर्शदीप सिंह का करीबी था।
जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने सुक्खा दुनिके की हत्या की है। सुक्खा एनआईए (NIA) की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। कनाडा से वो भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देता था। साल 2017 में वो भारत से कनाडा भाग गया था।

(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
बता दें कि अभी तक किसी गैंग ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। डुनेके मोगा जिले के दविंदर बंबीहा गिरोह का हिस्सा था। उसके खिलाफ पंजाब और आसपास के राज्यों में हत्या और अन्य जघन्य अपराधों के 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
लारेंस बिश्नोई ने ली हत्या की जिम्मेदारी
कनाडा में गैंगस्टर सुक्खा की हत्या के मामले में लारेंस बिश्नोई के नाम से संचालित फेसबुक आईडी से जिम्मेदारी ली है। सुक्खा, लारेंस में एंटी ग्रुप का वांटेड बदमाश था।

एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल आतंकी
एनआईए के अनुसार फोटोग्राफ में दिखाए गए व्यक्ति आरसी-38/2022/एनआईए/डीएलआई और आरसी-39/2022/एनआईए/डीएलआई की जांच में वांछित हैं।
.jpg)
जांच से पता चला था कि इन गिरोहों ने जनता को आतंकित करने और पैसे वसूलने के लिए लक्षित हत्याएं की थीं।
आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हुई थी हत्या
बता दें कि कुछ दिनों पहले कनाडा के सर्रे में खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने बेतुका बयान दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार हो सकती है।
खबरें और भी
वहीं, कनाडा ने भारत के शीर्ष राजनयिक को भी निष्कासित कर दिया है। भारत ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जाहिर करते हुए कनाडा उच्चायोग को समन भेजा और एक उच्च अधिकारी को निष्कासित कर दिया। सरकार ने अधिकारी को भारत छोड़ने के लिए पांच दिनों का वक्त भी दिया।