विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कनाडा में 85 साल बाद मिला अमेरिकी खोजकर्ता का कैमरा और उपकरण, सामने आई पहाड़ की दिलचस्प तस्वीरें

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Updated: Mon, 31 Oct 2022 09:21 AM (IST)

कनाडा में 85 साल बाद अमेरिकी खोजकर्ता का कैमरा और उपकरण युकोन ग्लेशियर में पड़े मिले हैं। बताया जा रहा है कि 1937 में माउंट लुकानिया की चढ़ाई करते समय इसे छोड़ना पड़ा था। माउंट लुकानिया कनाडा की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है।

कनाडा में 85 साल बाद मिला अमेरिकी खोजकर्ता का कैमरा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कनाडा में 85 साल बाद मिला अमेरिकी खोजकर्ता का कैमरा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मॉन्ट्रियल, एजेंसी। प्रसिद्ध अमेरिकी खोजकर्ता ब्राडफोर्ड वॉशबर्न (Bradford Washburn) के कैमरे और उपकरण युकोन ग्लेशियर (Yukon glacier) में पड़े मिले हैं। इन्हें 1937 में इन्हें ग्लेशियर की बर्फ में छोड़ा गया था। कनाडा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पर्वतारोही वॉशबर्न मैसाचुसेट्स में बोस्टन साइंस म्यूजियम के फोटोग्राफर, कार्टोग्राफर और निदेशक भी थे, जिसकी उन्होंने स्थापना की थी।

क्लुआने पार्क पहुंची टीम

Parks Canada ने इस सप्ताह एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि तीन एथलीट इतिहास के एक अविश्वसीय टुकड़े को खोजने के लिए एक मिशन पर गए थे। टीम टेटन ग्रेविटी रिसर्च (Teton Gravity Research) ने कैमरों और अन्य उपकरणों की खोज के मिशन के साथ युकोन क्षेत्र के क्लुआने पार्क (Kluane Park) की यात्रा की।

1937 में वॉशबर्न ने शुरू की माउंट लुकानिया की चढ़ाई 

1937 में वॉशबर्न तीन अन्य पर्वतारोहियों के साथ माउंट लुकानिया की चढ़ाई का प्रयास करने के लिए एक अभियान पर था, जो 5,226 मीटर (17,145 फीट) कनाडा की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। उस समय यह उत्तरी अमेरिका की अब तक की सबसे ऊंची चोटी थी।

ये भी पढ़ें: NASA ने मुस्कुराते हुए 'सूरज' की मनमोहक फोटो की जारी, ट्वीट कर कहा- Say cheese !

विषम परिस्थितियों का करना पड़ा सामना

माउंट लुकानिया पर चढ़ते समय वॉशबर्न और एक अन्य अमेरिकी पर्वतारोही रॉबर्ट बेट्स (American mountaineer Robert Bates) को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें अपने कैमरों और चढ़ाई के उपकरणों को पीछे छोड़ना पड़ा, जो अब खजाना बन गया है।

2007 में वॉशबर्न का हुआ निधन

टेटन ग्रेविटी रिसर्च ने फेसबुक पर कहा, '1937 से बर्फ में दबे इस कैश में तीन ऐतिहासिक कैमरे थे, जिनमें 85 साल पहले ये पहाड़ कैसे दिखते थे, इसकी तस्वीरें थीं।' वॉशबर्न का 2007 में 96 साल की उम्र में निधन हो गया।

ये भी पढ़ें: NASA Halloween Picture: हैलोवीन पर नासा ने शेयर की अंतरिक्ष की डरावनी तस्वीर, कहा- इसके चंगुल से बचना नामुमकिन