विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिब्बत में आया विनाशकारी भूकंप, 16 लोगों की मौत और 54 घायल; बचाव अभियान जारी

Published: Fri, 23 Oct 2026 02:00 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2026 08:00 AM (IST)

चीन के तिब्बत क्षेत्र में गुरुवार को भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। सात तीव्रता के इस भूकंप के ...और पढ़ें

HighLights

  1. जनवरी 2024 के बाद से चीन में आया यह सबसे शक्तिशाली भूकंप है

  2. भूकंप का केंद्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से लगभग 400 किलोमीटर दूर था

रॉयटर, बीजिंग।चीन के तिब्बत क्षेत्र में गुरुवार को भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। तिब्बत क्षेत्र में गुरुवार शाम को आए 7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 54 अन्य घायल हो गए। सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और उत्तरी शहर नाग्चू में आपातकालीन बचाव अभियान जारी है।

सात तीव्रता के इस भूकंप के बाद आसपास के इलाकों में तीन से चार तीव्रता के कई हल्के झटके भी दर्ज किए गए। जनवरी 2024 के बाद से चीन में आया यह सबसे शक्तिशाली भूकंप है।

शहर के मीडिया कार्यालय ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि कम से कम 339 घर ढह गए। घायलों में 11 गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि 21 को हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मी लोगों को बचाने और बेघर हुए लोगों को अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराने में जुटे हैं। बचाव दल तंबू भी लगा रहे हैं।

भूकंप का केंद्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से लगभग 400 किलोमीटर दूर था। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई।

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार स्थानीय समय अनुसार रात करीब 10:33 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 7.0 थी। इसका केंद्र उत्तरी तिब्बत के नागकू क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। यह इलाका समुद्र तल से करीब 4,864 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित है।

सरकारी मीडिया के मुताबिक, भूकंप केंद्र के पास एक गांव में दो लोग घायल हुए हैं, जबकि आसपास के गांवों में कई मकानों में दरारें आ गई हैं। स्थानीय सरकारी मीडिया द्वारा जारी वीडियो में लोगों को अपने घरों से बाहर निकलते और बाहर या सड़क पर खड़ी अपनी कारों में शरण लेते देखा गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।