विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीन में फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत, एक घायल; रेस्क्यू जारी

Published: Mon, 21 Sep 2026 10:53 AM (IST)

चीन के फोशान शहर में एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया है।

HighLights

  1. चीन के फोशान में टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग लगी।

  2. आठ लोगों की मौत, एक व्यक्ति घायल।

  3. रविवार दोपहर हुई घटना, बचाव कार्य जारी।

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के फोशान शहर में एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया है। घटना रविवार दोपहर 3 बजे के करीब की है। फोशान, ग्लांवडोंग प्रांत में स्थित है।

कैसे लगी फैक्ट्री में आग?

सरकारी टेलीविजन की रिपोर्ट के मुताबिक आग दोपहर 3:12 बजे एक इंडस्ट्रियल पार्क के अंदर बनी दो मंजिला इमारत में लगी थी और लगभग एक घंटे तक इमारत आग की आगोश में थी और करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में इमारक से धुएं के गुबार उठते हुए दिखाई दे रहे हैं, हालांकि वीडियो में पास की इमारतों पर आग का कोई असर नहीं दिख रहा है। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने वेरिफाई किया है। सरकारी टेलीविजन की रिपोर्ट में कहा गया कि राहत बचाव अभियान पूरा हो चुका है और आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से मिले इनपुट के अनुसार

यह भी पढ़ें- हिमाचल में भारत-चीन सीमा पर सड़क निर्माण के दौरान अचानक हुआ विस्फोट, मजदूर की मौत; मामले की जांच में जुटी सेना