Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ताइवान को हथियार बेचने की मंजूरी देने पर तिलमिलया ड्रैगन, लगाया अमेरिकी कंपनी पर प्रतिबंध

    By Agency Edited By: Sachin Pandey
    Updated: Fri, 21 Jun 2024 06:32 PM (IST)

    अमेरिका की ओर से ताइवान को हथियार बेचने की मंजूरी दिए जाने के फैसले से तिलमिलाए चीन ने अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन कॉर्प की कुछ सहायक कंपनियों और अधि ...और पढ़ें

    US की ओर से ताइवान को हथियार बेचने की मंजूरी दिए जाने के बाद चीन ने ये फैसला किया है।
    US की ओर से ताइवान को हथियार बेचने की मंजूरी दिए जाने के बाद चीन ने ये फैसला किया है।

    रॉयटर्स, बीजिंग। अमेरिका की ओर से ताइवान को हथियार बेचने की मंजूरी दिए जाने के फैसले से तिलमिलाए चीन ने अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन कॉर्प की कुछ सहायक कंपनियों और अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि चीन लॉकहीड मार्टिन के शीर्ष अधिकारियों से जुड़ी चल, अचल संपत्तियों को फ्रीज कर देगा। इनमें चेयरमैन जेम्स डोनॉल्ड टैकलेट भी शामिल हैं। साथ ही उनके चीन पर प्रवेश पर भी रोक लगा दी जाएगी।

    इन कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

    जिन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें लॉकहीड मार्टिन मिसाइल सिस्टम इंटीग्रेशन लैब, लॉकहीड मार्टिन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी लैबरोटरीज और लॉकहीड मार्टिन वेंचर्स शामिल हैं।

    चीन इससे पहले भी ताइवान को हथियार बेचने पर लॉकहीड मार्टिन सहित अमेरिका की अन्य कंपनियों पर प्रतिबंध लगा चुका है। इससे पहले चीन ने लॉकहीड और रेथियान के खिलाफ वर्ष 2019, 2020, 2022, 2023 में प्रतिबंध लगा चुका है। चीन विदेशी प्रतिबंधों से निपटने के लिए वर्ष 2021 में कानून लेकर आया था।