यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चंद्रमा के सुदूर भाग से नमूने लेकर आया चीन का चांग ई-6, इस हिस्से तक पहुंचने वाला पहला देश
Chang E 6 Mission मून मिशन में चीन को अहम सफलता हाथ लगी है। उसका ल्यूनर प्रोब माड्यूल चांग ई-6 चंद्रमा के सुदूर भाग से नमूने एकत्र कर धरती पर लौट आया ...और पढ़ें

HighLights
- चांद मिशन में चीन को अहम सफलता।
- सुदूर इलाके से नमूने एकत्रित कर लौटा यान।
- चांद के इस हिस्से तक पहुंचने वाला चीन एकमात्र देश।
पीटीआई, बीजिंग। चंद्रमा के रहस्यों का पता लगाने के लिए गया चीन का ल्यूनर प्रोब माड्यूल चांग ई-6 चंद्रमा के सुदूर भाग से पहली बार नमूने एकत्र कर मंगलवार को धरती पर लौट आया। चीन एकमात्र ऐसा देश है, जो चंद्रमा के सुदूर हिस्से पर पहुंचा।
उसने 2019 में पहले भी ऐसा किया था। चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन ने घोषणा की कि चांग ई-6, चीन के मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के सिजिवांग में निर्धारित क्षेत्र में बीजिंग समय अपराह्न 2:07 बजे उतरा। मिशन पूरी तरह सफल रहा। चांग ई-6 चंद्रमा के सुदूर भाग तक पहुंचने और वहां से नमूने एकत्र करने वाला पहला अंतरिक्षयान है।
चुनौतीपूर्ण है यहां पहुंचना
बड़े गड्ढों के कारण चंद्रमा के इस सुदूर हिस्से में पहुंचना चुनौतीपूर्ण है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने इस मिशन की सफलता पर बधाई दी है। सीएनएसए ने बताया कि चांग ई-6 चंद्रमा के सुदूर भाग से लगभग दो किलोग्राम चंद्र धूल और चट्टानें लेकर पृथ्वी पर लौटा है। शोधकर्ता इन नमूनों पर शोध करेंगे। चांग ई-6 को इस साल तीन मई को लांच किया गया था।