Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    China Map: चीन की बौखलाहट फिर आई सामने, नए नक्शे में अरुणाचल प्रदेश को दिखाया अपना हिस्सा; ताइवान पर भी दावा

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 01:23 AM (IST)

    चीन ने सोमवार को अपने मानक मानचित्र का 2023 का संस्करण आधिकारिक तौर पर जारी किया जिसमें उसने अरुणाचल प्रदेश अक्साई चिन ताइवान दक्षिण चीन सागर और कई वि ...और पढ़ें

    चीन ने अपने 'मानक मानचित्र' का 2023 का संस्करण आधिकारिक तौर पर जारी किया। (फाइल फोटो)
    चीन ने अपने 'मानक मानचित्र' का 2023 का संस्करण आधिकारिक तौर पर जारी किया। (फाइल फोटो)

    बीजिंग, पीटीआई। China New Map चीन ने सोमवार को अपने 'मानक मानचित्र' का 2023 का संस्करण आधिकारिक तौर पर जारी किया, जिसमें उसने अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चिन, ताइवान, दक्षिण चीन सागर और कई विवादित क्षेत्रों को शामिल किया है। हालांकि, भारत ने बार-बार कहा है कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा देश का अभिन्न अंग रहा है और हमेशा रहेगा।

    चीन के मानचित्र में अरुणाचल पर दावा

    चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि चीन का मानक मानचित्र का 2023 का संस्करण आधिकारिक तौर पर सोमवार को जारी किया गया। यह नक्शा चीन और दुनिया के विभिन्न देशों की राष्ट्रीय सीमाओं की रेखांकन पद्धति के आधार पर संकलित किया गया है।

    ग्लोबल टाइम्स द्वारा प्रदर्शित मानचित्र में अरुणाचल प्रदेश (जिस पर चीन दक्षिण तिब्बत के रूप में दावा करता है) और अक्साई चिन (जिस पर 1962 के युद्ध में कब्जा किया गया था) को भी प्रदर्शित किया गया है। मानचित्र में ताइवान और दक्षिण चीन सागर का एक बड़ा हिस्सा भी शामिल किया गया है।

    चीन ने ताइवान को भी बताया अपना हिस्सा

    बता दें कि ताइवान को चीन अपनी मुख्य भूमि का हिस्सा होने का दावा करता है। जबकि दक्षिण चीन सागर पर वियतनाम, फिलीपींस, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान प्रतिदावा करते हैं।

    खबरें और भी