विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिनजियांग में उइगर मुसलमानों का उत्पीड़न कर रहा चीन, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार असेंबली में ड्रैगन पर लगा आरोप

Published: Fri, 22 Mar 2024 05:27 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 55वें सत्र में मानवाधिकार कार्यकर्ता शुनिची फुजिकी ने यह आरोप लगाया है कि चीन शिनजियांग ...और पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार असेंबली में चीन पर लगा आरोप (फाइल फोटो)
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार असेंबली में चीन पर लगा आरोप (फाइल फोटो)

एएनआई, जिनेवा। चीन शिनजियांग में उइगर मुसलमानों का उत्पीड़न कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 55वें सत्र में मानवाधिकार कार्यकर्ता शुनिची फुजिकी ने यह आरोप लगाया है। उन्होंने शिनजियांग में उइगरों के साथ किए जा रहे व्यवहार पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि यहां जाने के लिए चीन की ओर से अनुमति नहीं मिली।

उइगर मुसलमानों की संस्कृति और पहचान मिटाने की पहचान

शुनिची ने चीन की ओर से उइगर मुसलमानों की पहचान और संस्कृति को मिटाने के प्रयास का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यहां व्यापारिक केंद्र एक नजरबंदी गृह के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से तुरंत इसके खिलाफ कदम उठाने की अपील की है।

उन्होंने जांचकर्ताओं के लिए शिनजियांग तक पहुंच की व्यवस्था करने की अपील की। मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई के साथ ही यातना, जबरन श्रम के आरोपों की व्यापक जांच का भी आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: 'अमेरिका आने वाले भारतीय छात्र बरतें सतर्कता', पेप्सीको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई ने क्यों कही ये बात

उन्होंने सदस्य देशों से शिनजियांग में जबरन श्रम से उत्पादित वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून बनाने की भी अपील की। उन्होंने निर्णायक कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया, क्योंकि उइगर समुदाय लगातार दमनकारी परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में निकाली जाएगी राम मंदिर रथयात्रा, 48 राज्यों के 851 मंदिरों के लगाएगी चक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।