Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लगातार तीसरे साल गिरी चीन की जनसंख्या, 2024 में 14 लाख कम हुई; शी चिनफिंग के सामने बड़ी चुनौती

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 11:07 PM (IST)

    चीन में लगातार जनसंख्या गिर रही है। इससे शी चिनपिंग प्रशासन के सामने कई चुनौती खड़ी हो गई हैं। विशेषज्ञों ने आगे इसमें तेजी आने की चेतावनी जारी की है। ...और पढ़ें

    चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग। ( फाइल फोटो )
    चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग। ( फाइल फोटो )

    HighLights

    1. विशेषज्ञों ने आने वाले वर्षों में इस रुख में तेजी आने की चेतावनी दी।
    2. जापान, दक्षिण कोरिया और इटली भी जनसंख्या में आ रही गिरावट।

    रॉयटर्स, हांगकांग। चीन की जनसंख्या में 2024 में लगातार तीसरे वर्ष गिरावट दर्ज की गई है। विशेषज्ञों ने आने वाले वर्षों में इस रुख में तेजी आने की चेतावनी दी है। जनसंख्या में गिरावट चीन की सरकार और देश की अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बन गई है।

    अकेले चीन ही नहीं जापान, दक्षिण कोरिया व इटली जैसे देशों भी जनसंख्या में गिरावट और बुजुर्गों की बढ़ती संख्या जैसी दोहरी चुनौती का सामना कर रहे हैं।

    इसका कारण यह है कि युवा पीढ़ी ने कम बच्चे पैदा करने का विकल्प अपना लिया है और स्वास्थ्य सेवाओं में प्रगति के कारण जीवन प्रत्याशा बढ़ गई है।

    चीनी अर्थव्यवस्था को जूझना पड़ेगा

    चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने कहा है कि 2024 में लगभग 14 लाख कम होकर चीन की कुल जनसंख्या 1.408 अरब रह गई। शुक्रवार के आंकड़े ने इस चिंता को बल दे दिया है कि कामगारों और उपभोक्ताओं की गिरती संख्या के कारण विश्व की दूसरे पायदान पर आने वाली सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को संघर्ष करना पड़ेगा।

    जापान में भी गिर रही जनसंख्या

    इसके साथ ही बुजुर्गों की देखभाल का खर्च बढ़ रहा है और सेवानिवृत्ति लाभ का बोझ भी पहले से ही कर्ज में डूबी स्थानीय सरकारों के लिए अतिरिक्त दबाव पैदा करेगा। इसी तरह जापान की जनसंख्या में 15 वर्षों से गिरावट जारी है, जबकि दक्षिण कोरिया का नकारात्मक रुख 2021 में शुरू हुआ। इटली में 19वीं सदी के बाद पहली बार जन्मों की संख्या 4,00,000 से नीचे आ गई है।

    यह भी पढ़ें: कैसे खुला घर का डिजिटल लॉक, अलग-अलग बयान से गहराया सैफ पर हमले का रहस्य; कौन देगा इन सवालों के जवाब?

    यह भी पढ़ें: आग बुझाने पर होगी बंपर कमाई, सजा भी होगी कम; अमेरिका में कैदियों को मिला खुला ऑफर

    खबरें और भी