विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Astronauts On Moon: 2030 तक चांद पर अंतरिक्ष यात्री भेजने की तैयारी में चीन, शीर्ष स्तर पर लग चुकी है मुहर

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Tue, 30 May 2023 06:53 AM (IST)

चीन 2030 तक चांद पर अंतरिक्ष यात्री भेजने की तैयारी कर रहा है। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी सीएमएसए के डिप्टी ...और पढ़ें

2030 तक चांद पर अंतरिक्ष यात्री भेजने की तैयारी में चीन। फाइल फोटो।
2030 तक चांद पर अंतरिक्ष यात्री भेजने की तैयारी में चीन। फाइल फोटो।

बीजिंग,एजेंसी। चीन 2030 तक चांद पर अंतरिक्ष यात्री भेजने की तैयारी कर रहा है। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी सीएमएसए के डिप्टी डायरेक्टर लिन शिकियांग ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। अंतरिक्ष कार्यक्रमों से जुड़े चीन के कुछ विज्ञानी पहले ही इस बात की संभावना जता चुके हैं। अब शीर्ष स्तर पर इस पर मुहर लगी है।

तीसरी बार अंतरिक्षयात्रियों को भेजने की तैयारी कर रहा चीन

चीन अभी अपने अंतरिक्ष स्टेशन तियानगोंग के लिए तीसरी बार अंतरिक्षयात्रियों को भेजने की तैयारी कर रहा है। इसमें यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचाया जाएगा। इसी तैयारी के दौरान पत्रकारों से बातचीत में लिन ने चंद्र अभियान की जानकारी साझा की।

चांद पर मनुष्य भेजना होगा बड़ी उपलब्धि

चीन चांग'ई के नाम से अपना चंद्र अभियान संचालित कर रहा है। इसी के तहत कुछ साल पहले उसने चांद के उस हिस्से पर यान उतारा था, जो धरती से दूसरी ओर है। चांद पर मनुष्य भेजना अंतरिक्ष अभियानों की दिशा में चीन की बड़ी उपलब्धि होगा।

अपोलो मिशन के बाद चाद पर नहीं गया कोई अंतरिक्षयात्री

अमेरिका के अपोलो मिशन के बाद से पिछले कई दशक में कोई भी देश में चांद पर अंतरिक्षयात्री नहीं भेज पाया है। फिलहाल अमेरिका 2025 में चांद पर दोबारा मानव भेजने की तैयारी कर रहा है। इस बार अंतरिक्ष यात्रियों को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर भेजा जाएगा। चीन के मानव अभियान को अंतरिक्ष के क्षेत्र में अमेरिका से होड़ की उसकी कोशिश माना जा रहा है।