Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लव, पैसा और स्कैम...चीन के इस शख्स के लिए AI बना गले की फांस, 'गर्लफ्रेंड' ने लगा दिया 25 लाख रुपये का चूना

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 05:26 PM (IST)

    चीन के शंघाई शहर में लियो नाम के शख्स को ऑनलाइन घोटाले का शिकार होना पड़ा। एआई तकनीक का उपयोग करके घोटालेबाजों ने एक लड़की की फर्जी तस्वीरें और वीडियो ...और पढ़ें

    चीन के एक शख्स ने दावा किया उसने अपनी गर्लफ्रेंड को पैसे दिए थे लेकिन उसके साथ धोखा हो गया।
    चीन के एक शख्स ने दावा किया उसने अपनी गर्लफ्रेंड को पैसे दिए थे लेकिन उसके साथ धोखा हो गया।

    HighLights

    1. चीन के शख्स के साथ एआई का इस्तेमाल कर ठग लिए लाखों।
    2. ऑनलाइन गर्लफ्रेंड की भेजे पैसे।
    3. इलाज के बहाने से स्कमैर्स ने मांगे थे पैसे।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भले ही लोगों के काम को आसान करता है, लेकिन चीन के एक शख्स के लिए AI एक बुरा सपने की तरह बन गया। दरअसल लियो नाम के एक शख्स ने दावा किया उसने अपनी ऑनलाइन गर्लफ्रेंड को पैसे दिए थे लेकिन उसके साथ धोखा हो गया।

    चीनी सरकारी मीडिया ने बुधवार को बताया कि शंघाई में लियो नाम के लड़के को कुछ घोटालेबाजों ने ठग लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, घोटालेबाजों ने एआई के जरिए एक लड़की की तस्वीर और वीडियो बनाई तो असली लगती थी। इस तस्वीर और वीडियो के जरिए स्कैमर्स ने लियो से दोस्ती की और फिर लियो से मेडिकल बिल भरने और बिजनेस करने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए।

    गर्लफ्रेंड ने भेजे मेडिकल बिल और ऐंठ लिए लाखों

    पीड़ित लियो ने स्कैमर्स को लगभग 28,000 डॉलर यानी 25 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। सीसीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, घोटालेबाजों ने इस चाल को सफल बनाने के लिए फर्जी आईडी और मेडिकल रिपोर्ट भी तैयार की थी।पुलिस ने अपनी जांच में यह पाया कि लियो कभी भी अपनी कथित ऑनलाइन गर्लफ्रेंड से नहीं मिले थे।

    मेटा ने भी दी है चेतावनी

    इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी सोशल मीडिया मेटा ने इंटरनेट यूजर्स को चेतावनी दी थी कि वे रोमांस का वादा करने वाले और नकदी की मांग करने वाले ऑनलाइन लोगों से सावधान रहें। मेटा ने कहा कि जनरेटिव एआई का इस्तेमाल के जरिए घोटाले बढ़ रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अमेरिका का सेक्स चैट स्कैंडल! अश्लील बातचीत करते थे अधिकारी, भारतवंशी तुलसी गबार्ड ने इतने अफसर को दिखाया बाहर का रास्ता