यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
China and Taiwan Dispute: बाज नहीं आ रहा ड्रैगन, आठ चीनी युद्धक विमानों ने किया ताइवानी इलाकों में घुसपैठ
China and Taiwan Dispute चीन ने एक बार फिर ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया है। द्वीप के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि 24 जून को आठ चीनी ...और पढ़ें

ताइपे, एजेंसी। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब एक बार फिर चीनी युद्धक विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया है।
द्वीप के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि 24 जून को आठ चीनी युद्धक विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के तट के 24 समुद्री मील (44.4 किमी) के भीतर पहुंचा।
ताइवान में अमेरिकी युद्धपोत के पास से गुजरा चीनी जहाज
उल्लेखनीय है कि चीन का जहाज 5 जून को अमेरिकी युद्धपोत के पास से गुजरा था। अमेरिका ने इसका दावा करते हुए कहा कि चीनी युद्धपोत ताइवान जलडमरूमध्य में अमेरिकी पोत के पास से असुरक्षित तरीके से गुजरा है।
अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, एक चीनी युद्धपोत ताइवान जलडमरूमध्य में एक अमेरिकी विध्वंसक पोत के 150 गज (137 मीटर) के भीतर से असुरक्षित तरीके से गुजरा। हालांकि, चीन ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।