विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका ने डीपसीक पर लगाया प्रतिबंध, भड़का चीन बोला- अपनी कंपनियों की करेंगे रक्षा

Published: Tue, 20 Oct 2026 10:42 PM (IST)

अमेरिका ने अपनी सरकारी एजेंसियों के लिए चीनी एआई स्टार्टअप डीपसीक के उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अमेरिका ने डीपसीक पर लगाया प्रतिबंध। (रॉयटर्स)

अमेरिका ने डीपसीक पर लगाया प्रतिबंध। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. अमेरिका ने सरकारी एजेंसियों पर डीपसीक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया।

  2. डीपसीक के सर्वर चीन में होने से डेटा सुरक्षा का जोखिम।

  3. चीन ने अमेरिकी प्रतिबंध पर अपनी कंपनियों की रक्षा का संकल्प।

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। अमेरिका ने सरकारी एजेंसियों द्वारा चीनी एआइ स्टार्टअप डीपसीक के उत्पादों का उपयोग किए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका के इस कदम से भड़के चीन ने कहा कि वह चीनी कंपनियों के हितों की रक्षा करेगा।

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सोमवार को इस संदर्भ में एक नोटिस जारी किया। इसमें अमेरिकी एजेंसियों से डीपसीक और इससे जुड़े उत्पादों के साथ-साथ डीपसीक का इस्तेमाल करके विकसित किए गए तीसरे पक्ष के उत्पादों व सेवाओं को हटाने के लिए कहा गया है।

जुलाई के आखिर में जारी आदेश के तहत असैन्य एजेंसियों को डीपसीक के उत्पाद और सेवाएं खरीदने से भी रोका गया है। डीपसीक चीन की अग्रणी एआई कंपनियों में से एक है। उसके ओपन-सोर्स मॉडल अमेरिका समेत कई देशों में उपलब्ध हैं और उनका इस्तेमाल ज्यादातर मुफ्त है।

नोटिस में आरोप लगाया गया है कि डीपसीक के माडल कई जोखिम पैदा करते हैं। इनके सर्वर चीन में हैं और चीनी अधिकारी निजी कंपनियों के बुनियादी ढांचे और संवेदनशील अमेरिकी डाटा तक पहुंच बना सकते हैं।

चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों की मजबूती से रक्षा करेंगे- माओ निंग

इधर, बीजिंग में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने मंगलवार को अमेरिकी प्रतिबंध के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनका देश चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों की मजबूती से रक्षा करेगा।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।