Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंडोनेशिया में बस-ऑयल टैंकर की जोरदार टक्कर, 16 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    Updated: Wed, 06 May 2026 10:36 PM (GMT+05:30)

    इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर एक यात्री बस और ईंधन टैंकर की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 16 लोग जिंदा जल गए। ...और पढ़ें

    इंडोनेशिया में बस और ऑयल टैंकर के बीच टक्कर (फोटो-सोशल मीडिया)

    इंडोनेशिया में बस और ऑयल टैंकर के बीच टक्कर (फोटो-सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. सुमात्रा द्वीप पर बस-टैंकर की भीषण टक्कर।

    2. हादसे में 16 लोगों की जिंदा जलकर मौत।

    3. टक्कर के बाद वाहनों में लगी भीषण आग।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर बुधवार को एक यात्री बस और ईंधन से भरे टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई।

    इस भयावह दुर्घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बस चालक, यात्री और टैंकर के चालक व सहायक शामिल हैं। अधिकांश लोग आग में जिंदा जल गए।

    16 लोग जिंदा जले

    अधिकारियों के मुताबिक, बस में करीब 20 लोग सवार थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टक्कर से ठीक पहले बस से चिंगारियां निकल रही थीं, जिससे चालक ने वाहन को दाईं ओर मोड़ दिया, लेकिन सामने से तेज रफ्तार में आ रहे तेल टैंकर से सीधी भिड़ंत हो गई।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और कुछ ही पलों में वे आग के गोले में बदल गए। कई यात्री अंदर ही फंस गए और बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

    राहत और बचाव दल को भी कई शवों को निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    (समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- इंडोनेशिया और जापान के रिश्तों में बढ़ेगी गर्माहट, चिड़ियाघर में साथ दिखेंगे 'कोमोडो ड्रैगन'

    यह भी पढ़ें- इंडोनेशिया के नए नियमों से भारत को तगड़ा झटका, GAP सर्टिफिकेट की वजह से रुक जाएगा मूंगफली का एक्सपोर्ट?