इंडोनेशिया में शादी समारोह से लौट रहे लोगों की पिकअप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत
इंडोनेशिया के इंद्रामायु रीजेंसी में एक शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी पिकअप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1783952737305_m.webp)
शादी समारोह से लौट रहे लोगों की पिकअप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त।
HighLights
इंडोनेशिया में पिकअप ट्रक दुर्घटना में 13 लोगों की मौत।
शादी समारोह से लौट रहे थे सभी पीड़ित, पांच घायल।
इंद्रामायु रीजेंसी में उत्तरी तटीय हाईवे पर हुआ हादसा।
डिजिटल डेस्क, जकार्ता। इंडोनेशिया में शादी समारोह से लौट रहे लोगों की पिकअप ट्रक एक हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
स्थानीय ट्रैफिक पुलिस प्रमुख उडांग शरीफ हिदायत ने बताया कि हादसा रविवार दोपहर इंद्रामायु रीजेंसी के कियाजारन कुलोन गांव के पास उत्तरी तटीय हाईवे पर हुआ। ये सभी पारेन गांव में शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
पीड़ित पिकअप ट्रक में यात्रा कर रहे थे। हाईवे पर यू-टर्न लेने के लिए गाड़ी एक स्थान के पास धीमी हुई, तभी उसी दिशा में आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से पिकअप दूसरी लेन में चली गई, जहां उसे एक और ट्रक ने टक्कर मार दी।
इस जबरदस्त टक्कर से पिकअप ट्रक में सवार एक दर्जन से अधिक लोग हाईवे पर जा गिरे। पांच लोग घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। अधिकारी हादसे की वजह की जांच कर रहे हैं।
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)