इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास फेरी में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत; 41 लापता
इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास एक यात्री नौका में भीषण आग लगने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 41 लापता हो गए हैं। KMP मुटियारा सेंटोसा 2 नामक इ ...और पढ़ें
HighLights
इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास फेरी में लगी आग
हादसे में 5 लोगों की मौत, 41 अभी भी लापता
KMP मुटियारा सेंटोसा 2 में 250 लोग सवार थे
डिजिटल डेस्क, जकार्ता। इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास समुद्र में एक फेरी (यात्री नाव) में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 41 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।
फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासर शहर जा रही थी, तभी यात्रा शुरू होने के कुछ घंटे बाद इसमें आग लग गई।
इंडोनेशिया की सर्च और रेस्क्यू एजेंसी ने रविवार को एक बयान में कहा कि इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास एक फेरी में आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 41 लोग अभी भी लापता हैं।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जब फेरी में आग लगी, तो उसमें लगभग 250 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। इसके बाद कई जहाजों की मदद से बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया।
225 यात्रियों को बचाया गया
एजेंसी के डेटा के मुताबिक, रविवार दोपहर को फेरी में 271 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, आग लगने के बाद कई जहाजों की मदद से बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया। जिनमें से 225 को बचा लिया गया है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि फेरी में आग कैसे लगी, लेकिन यह घटना रविवार सुबह हुई। जिस मदुरा द्वीप के पास यह दुर्घटना हुई है, वह जावा के उत्तर-पूर्वी तट पर है।
खबरें और भी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फेरी के ऊपरी डेक से घना काला धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है, क्योंकि आग पूरे जहाज में फैल रही है। लाइफ जैकेट पहने यात्री जहाज के एक किनारे पर जमा हुए नजर आ रहे हैं, कुछ लोग वीडियो में जहाज से पानी में कूदते हुए भी दिख रहे हैं।
(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)