Video: F-16 और सुखोई-30 ने इंडोनेशियाई में किया पीएम मोदी के विमान का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया पहुंचे, जहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियंतो ने उनका स्वागत किया। इंडोनेशियाई वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने पीएम मोद ...और पढ़ें
HighLights
पीएम मोदी की तीन देशों की यात्रा इंडोनेशिया से हुई शुरू।
राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियंतो ने हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया।
इंडोनेशियाई लड़ाकू विमानों ने पीएम के विमान को एस्कॉर्ट किया।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा के पहले चरण में पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को जकार्ता पहुंचे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी के विमान को इंडोनेशियाई वायु सेना के विमानों ने कवच देकर एस्कोर्ट किया।
एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री, पैलेस मंत्री, कैबिनेट सचिव समेत चार अन्य इंडोनेशियाई मंत्री भी मौजूद रहे। यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया के मजबूत रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई देने वाली मानी जा रही है।
पीएम मोदी ने कहा है कि, “पूर्वी और दक्षिणी हिंद महासागर में स्थित इन तीनों देशों की यात्रा भारत की ‘एक्ट ईस्ट पालिसी’ और महासागर विजन को मजबूत करेगी। यह स्वतंत्र, खुला और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के भारत के दृष्टिकोण को सशक्त बनाएगी।” पीएम मोदी मोदी इंडोनेशिया संसद को भी संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा है कि, “इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर मैं 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया की यात्रा पर रहूंगा। वर्ष 2018 में मेरी पहली इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया था। उसके बाद यह मेरी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।”
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति प्राबोवो के बीच शिखर बैठक
मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति प्राबोवो के बीच शिखर बैठक होगी। यात्रा के दौरान पीएम मोदी इंडोनेशिया में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे और राष्ट्रपति प्राबोवो के साथ योग्याकार्ता स्थित प्रांबनन मंदिर परिसर का दौरा करेंगे, जो दोनों देशों के घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है।मंगलवार को होने वाली बैठक में दोनों देशों के बीच डिजिटल भुगतान व रक्षा संबंधों को लेकर कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा होगी और संभवत: समझौते भी होंगे।
खबरें और भी
यह यात्रा राष्ट्रपति प्राबोवो की भारत यात्रा (जनवरी 2025, गणतंत्र दिवस मुख्य अतिथि) के बाद हो रही है। भारत और इंडोनेशिया के बीच प्राचीन व सभ्यतागत संबंध हैं। दोनों देश पूर्वी और दक्षिणी हिंद महासागर में स्थित हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा बहुआयामी साझेदारी को और सुदृढ़ करेगी। वर्ष 2018 में भारत व इंडोनेशिया ने आपसी संबंधों को समग्र रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया था। इसके बाद यह किसी भारतीय पीएम की पहली द्विपक्षीय जकार्ता यात्रा है।
इंडोनेशिया से पीएम मोदी मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज के निमंत्रण पर मुलाकात होगी। चर्चा में रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, शिक्षा, परिवहन और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्र शामिल होंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड के आकलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से भेंट होगी। मार्च 2025 में लक्सन की भारत यात्रा के बाद यह दौरा द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाएगा। मुक्त व्यापार समझौते और भारतीय प्रवासी समुदाय पर विशेष फोकस रहेगा।