भूकंप के बाद जापान के शॉपिंग मॉल में हुआ जोरदार धमाका, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
जापान के कुमामोटो में 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद एक शॉपिंग मॉल में धमाका हुआ, जिसमें कई लोगों के फंसे होने और हताहत होने की आशंका है। ...और पढ़ें
HighLights
जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से शॉपिंग मॉल में जोरदार धमाका
धमाके में कई लोग फंसे, 50 से अधिक घायल, मौत की आशंका
बिजली गुल, परिवहन सेवाएं बाधित; सुनामी चेतावनी बाद में हटाई गई
डिजिटल डेस्क, टोक्यो। मंगलवार को जापान में आए 7.1 तीव्रता वाले भूकंप के बाद एक शॉपिंग मॉल में जोरदार धमाका हुआ। मॉल में कई लोगों के फंस होने की आशंका है।
रॉयटर्स के अनुसार, फायर फाइटर्स ने बताया कि भूकंप के बाद 'एओन' (Aeon) शॉपिंग मॉल में धमाका हुआ जिससे कई लोग अंदर फंस गए।
'एओन' के एक प्रवक्ता ने कहा कि भूकंप के तुरंत बाद ग्राहकों और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बाद में हुए धमाके का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
ब्रॉडकास्टर TBS के अनुसार पुलिस को आशंका है कि काफी संख्या में लोगों की मौत हो सकती है, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।
भूकंप से दहला जापान
बता दें मंगलवार को जापान के कुमामोटो में आये 7.1 तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप दोपहर करीब 12 बजकर 57 मिनट पर आया।
बचाव कार्य जारी रहने के बीच प्रधानमंत्री ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है। प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने कहा कि नुकसान का पूरा आकलन अभी किया जा रहा है।
तकाइची ने पत्रकारों से कहा, 'हमें पहले ही जानकारी मिल चुकी है कि लोग घायल हुए हैं। कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई है और आग लगने की घटनाएं हुई हैं, साथ ही सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा है और इमारतें ढह गई हैं।'
रेल, बस और हवाई सेवा रद
सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने कहा कि एक अस्पताल ने 50 से अधिक चोटों की सूचना दी। भूकंप के समय एक उच्च गति वाली ट्रेन में कई लोग भी घायल हुए। मुख्य सड़कों पर बड़ी दरारें आईं और एक मालगाड़ी भी पटरी से उतर गई। जबकि रेल सेवाएं निलंबित कर दी गईं और उड़ानें रद कर दी गईं।
जापान के रक्षा मंत्रालय ने क्षेत्र में विमान भेजे हैं। चिप निर्माता टीएसएमसी, सोनी व फुजीफिल्म ने एहतियातन संयंत्र से श्रमिकों को निकाला। आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि 1,50,000 से अधिक लोगों को निकासी केंद्रों में जाने को कहा है।
खबरें और भी
सुनामी की चेतावनी हटाई
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार जिन क्षेत्रों में सबसे अधिक झटके महसूस किए गए, वहां के निवासियों को एक सप्ताह तक भूकंपों के साथ-साथ भूस्खलन के जोखिम से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
जापानी सरकार ने कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों के लिए आपातकालीन भूकंप चेतावनियां जारी की हैं, जो जापान के दक्षिणी क्यूशू द्वीप पर हैं। जेएमए ने प्रारंभ में एक मीटर (3।28 फीट) की लहर की सुनामी चेतावनी भी जारी की, पर बाद में हटा लिया।
बुलेट ट्रेनों सहित यात्रा सेवाएं निलंबित
क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर ने कहा कि नवीनतम भूकंप के कारण लगभग 40,000 घरों में बिजली चली गई है, जबकि रेलवे कंपनी जेआर क्यूशू ने अपनी उच्च गति वाली बुलेट ट्रेनों सहित यात्रा सेवाएं निलंबित कर दी हैं। कुमामोटो हवाई अड्डे का रनवे बंद कर है, क्योंकि एयरलाइनों ने उड़ानें रद कर दीं।
बिजली की कमी और ट्रांसमिशन-लाइन विफलताओं के कारण मोबाइल फोन सेवाओं में व्यवधान है। जापान के परमाणु नियामक प्राधिकरण ने कहा कि क्षेत्र में परमाणु ऊर्जा स्टेशनों में कोई असामान्यताएं नहीं पाई गईं।
यह भी पढ़ें- जापान में भूकंप के झटकों से इमारतें गिरी, 48 हजार घरों की बिजली कटी; कई लोग घायल