Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Japan Moon Landing: भारत की तरह जापान ने भी चांद को किया फतह, चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला बना पांचवां देश

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 19 Jan 2024 11:37 PM (IST)

    जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) ने शनिवार को कहा कि उसका मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर पहुंच चुका है। लेकिन य ...और पढ़ें

    जापान का मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर पहुंचा। फोटोः एपी।
    जापान का मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर पहुंचा। फोटोः एपी।

    HighLights

    1. जापान का मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर पहुंचा।
    2. तरिक्ष यान की स्थिति की जांच की जा रही है

    एपी, टोक्यो। जापान चांद पर पहुंचने वाला पांचवां देश बन गया है। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) ने शनिवार को कहा कि उसका मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर पहुंच चुका है। चंद्रमा के अध्ययन के लिए भेजे गए स्मार्ट लैंडर, या एसएलआइएम टोक्यो के समय के अनुसार शनिवार देर रात 12:20 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरा।

    चंद्रमा की सतह पर देर रात उतरा यान

     एसएलआईएम यात्री वाहन के आकार का हल्का अंतरिक्ष यान है। साफ्ट लैंडिंग के लिए इसने 'पिनपाइंट लैंडिंग' तकनीक का उपयोग किया। जापान से पहले इससे पहले अमेरिका, रूस, चीन और भारत ने चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं।

    चांद पर उतरने वाला पांचवां देश बना जापान

    इसके साथ ही जापान चांद पर अपने लैंडर उतारने वाला पांचवां देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, रूस, चीन और भारत ने चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं। गौरतलब है कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत भारत के विक्रम लैंडर ने पिछले वर्ष 23 अगस्त को चांद के दक्षिण ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग की थी।

    यह भी पढ़ेंः चंद्रयान-3

    इस मामले में पहला देश है भारत

    चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। इससे पहले साफ्ट लैंडिंग करने वाले देशों ने दक्षिणी ध्रुव पर नहीं बल्कि चंद्रमा के अन्य स्थानों पर साफ्ट लैंडिंग की थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Plane Collision: जापान एयरपोर्ट पर दो पैसेंजर विमानों में हुई जोरदार टक्कर, किसी के हताहत होने की खबर नहीं; बाल-बाल बचे 289 यात्री