Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जापान में रूह कंपा देना वाली वारदात: रूममेट ने सुई-धागे से सिल दिए महिला के होंठ, लिखकर बताई आपबीती

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 05:03 PM (GMT+05:30)

    जापान के इबाराकी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी रूममेट के होंठ सुई-धागे से सिल दिए। ...और पढ़ें

    रूममेट ने सुई-धागे से सिल दिए महिला के होंठ।   (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

    रूममेट ने सुई-धागे से सिल दिए महिला के होंठ। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

    HighLights

    1. रूममेट ने महिला के होंठ सुई-धागे से सिल दिए।

    2. पीड़िता ने दुकानदार को लिखकर बताई अपनी आपबीती।

    3. पुलिस ने आरोपी मसाए सकुराई को इबाराकी से गिरफ्तार किया।

    डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान के इबाराकी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 49 साल की मसाए सकुराई पर आरोप है कि उसने अपनी ही रूमनेट के होंठ सुई धागे से सिल दिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह रूम से निकलकर पास की एक दुकान तक पहुंची।

    साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी रूम पार्टनर के हमले से घायल 42 साल की महिला किसी तरह पास के दुकानदार के पास पहुंची। होंठ सिले होने के कारण दर्द से कराहती महिला ने अपनी आपबीती दुकानदार को लिखकर बताई। जिसके बाद दुकानदार ने पुलिस को फोन कर बुलाया।

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। महिला के लिखित बयान के आधार पर पुलिस ने पीड़ित की रूममेट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने 29 जून को कथित तौर पर पीड़ित के सुई धागे से होंठ सिल दिए थे। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस की जांच में सामने आया है कि मसाए सकुराई, बेसहारा लोगों को अपने घर में रहने के लिए जगह देती थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उसके घर में अक्सर कई महिलाएं और पुरुष दिखाई देते थे। पुलिस अब इसकी भी जांच कर रही है। यह भी जानकारी सामने आई है कि पीड़ित महिला के घर में काफी समय से कैद थी, लेकिन डर की वजह से उसने भागने की कोशिश नहीं की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भारत के इस शहर में जापान की कंपनी बनाएगी बड़ा प्लांट, 200 करोड़ खर्च करने का बनाया प्लान