Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'यह 1943 नहीं, बल्कि 2023 है'; इजरायल की हमास को चेतावनी, कहा- आतंकी संगठन का मिटा देंगे नामोनिशान

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 07:31 PM (GMT+05:30)

    इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने हमास को चेतावनी देते हुए यहां तक स्पष्ट कर दिया कि यह 1943 नहीं बल्कि 2023 है। हम वही यहूदी हैं लेकिन हमारी क्षमत ...और पढ़ें

    इजरायल की हमास को चेतावनी (फोटो: एएफपी)
    इजरायल की हमास को चेतावनी (फोटो: एएफपी)

    HighLights

    1. गाजा का 'ISIS' हमारी सीमाओं पर नहीं होगा मौजूद: योव गैलेंट
    2. आईडीएफ हमास को नेस्तनाबूत कर देगा

    एएनआई, तेल अवीव। इजरायल और आतंकवादी संगठन हमास के बीच में युद्ध छिड़ा हुआ है। हमास ने 7 अक्टूबर से अबतक इजरायल पर कई रॉकेट हमले किए। हालांकि, इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई की और हमास को अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

    इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने हमास को चेतावनी देते हुए यहां तक स्पष्ट कर दिया कि यह 1943 नहीं, बल्कि 2023 है। हम वही यहूदी हैं, लेकिन हमारी क्षमताएं अलग हैं। द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, आज के यहूदी लोगों के पास विभिन्न क्षमताएं हैं।

    यह भी पढ़ें: इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनके बेटे की पुरानी तस्वीर भ्रामक दावे के साथ वायरल

    क्या कुछ बोले इजरायली रक्षा मंत्री?

    योव गैलेंट ने ब्रुसेल्स में 31 नाटो समकक्षों की बैठक में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, हमें काफी नुकसान हुआ है, फिर भी कोई गलती न करें। यह 1943 नहीं, बल्कि 2023 है। हम वही यहूदी हैं, लेकिन हमारी क्षमताएं अलग हैं। इजरायल मजबूत है। हम एकजुट और शक्तिशाली हैं।

    इजरायल के रक्षा मंत्री ने 31 नाटो समकक्षों को बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों के खिलाफ आतंकवादी संगठन हमास के अत्याचारों की दास्तां भी सुनाईं। रिपोर्ट के मुताबिक, योर गैलेंट ने 7 अक्टूबर को हमास द्वारा हमले शुरू करने के बाद इजरायल को मिले वैश्विक समर्थन की सराहना की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: क्या इजरायल में हुए हमास के हमले में किसी भारतीय की गई जान? विदेश मंत्रालय ने दी बड़ी जानकारी

    इजरायल ने हमास को बताया गाजा का ISIS

    इस बीच, इजरायली रक्षा बलों ने हमास को गाजा का आईएसआईएस करार दिया। उन्होंने कहा कि गाजा का 'आईएसआईएस' हमारी सीमाओं पर मौजूद नहीं होगा। आईडीएफ हमास को नेस्तनाबूत कर देगा और हम अपने बच्चों के खून से सने हर आखिरी व्यक्ति का नामोनिशान मिटा देंगे।