यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israel-Hamas War: इजरायली रक्षा बलों ने आतंकियों पर कसी नकेल, अबतक 2100 आतंकवादियों को किया गिरफ्तार
इजरायल और हमास के बीच में युद्ध जारी है। इस बीच इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने शिन बेट और सीमा पुलिस के साथ समन्वय में यहूदिया और सामरिया में 15 वांछित आत ...और पढ़ें

एएनआई, तेल अवीव। इजरायल और हमास के बीच में युद्ध जारी है। इस बीच, इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने शिन बेट और सीमा पुलिस के साथ समन्वय में यहूदिया और सामरिया में 15 वांछित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। बलों ने 1350 अमेरिकी डॉलर नकद, एम-16 राइफलें, आग लगाने वाली सामग्री और दर्जनों अवैध वाहन जब्त किए गए।
अब तक कितने आतंकियों की हुई गिरफ्तारी?
गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से इजरायली सुरक्षा बलों ने यहूदिया, सामरिया और जॉर्डन घाटी क्षेत्रों में लगभग 2,100 वांछित आतंकवादियों को पकड़ा है, जिनमें से लगभग 1,100 आतंकवादी संगठन हमास से जुड़े हैं।