Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान के फैजाबाद में लगे भूकंप के झटके, 5.1 रही तीव्रता

    By AgencyEdited By: Manish Negi
    Updated: Tue, 11 Oct 2022 07:51 AM (IST)

    Afghanistan Earthquake अफगानिस्तान के फैजाबाद में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 थी। राष्ट्रीय भूकंप व ...और पढ़ें

    Afghanistan: अफगानिस्तान के फैजाबाद में लगे भूकंप के झटके
    Afghanistan: अफगानिस्तान के फैजाबाद में लगे भूकंप के झटके

    फैजाबाद, एजेंसी। अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार सुबह लगे भूकंप के झटके से अफरा-तफरी मच गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है। भूकंप फैजाबाद से 89 किमी पूर्व दिशा में आया और इसकी गहराई 112 किमी थी।

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर बताया कि मंगलवार सुबह 4 बजकर 53 मिनट पर भूकंप के झटके लगे। इसकी तीव्रता 5.1 थी। भूकंप से कितना नुकसान हुआ है, अभी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    22 जून को आए भूकंप में हुई थी हजारों की मौत

    इससे पहले 22 जून को पश्चिमी-पूर्वी अफगानिस्तान में भूकंप आया था, जिसें काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद 18 जुलाई को भी भूकंप के झटके लगे थे। इसकी तीव्रता 5.1 थी। 22 जून को आए भूकंप में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 1500 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 थी। भूकंप के झटकों से कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा था।

    यूएन ऑफिस फॉर कोआर्डिनेशन ऑफ ह्यूमैनिटेरियन अफेयर्स (OCHA) के अनुसार अफगानिस्तान में साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग भूकंप के उच्च तीव्रता वाले प्रभाव वाले क्षेत्रों में रहते हैं। जबकि एक लाख से ज्यादा लोग इससे सीधे प्रभावित हैं।

    ये भी पढ़ें:

    करिश्‍मा! चीन में भूकंप के बाद पहाड़ों में खोया शख्स 17 दिन बाद मिला, जानिए- कैसे बची जान

    Mexico Earthquake: मेक्सिको में भूकंप को लेकर अजब इत्‍तेफाक, थम-सी गई सांसें; लोग बोले- ईश्‍वर फिर नहीं!