Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    COP 28 Summit: धार्मिक नेताओं और वैज्ञानिकों ने आस्था मंडप का किया उद्घाटन, पोप फ्रांसिस बोले- ऐसा गठबंधन है जो किसी के खिलाफ नहीं

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 05:39 AM (IST)

    विश्व के धार्मिक नेता विज्ञानी और वैश्विक राजनेता रविवार को कोप-28 के चौथे दिन पहले आस्था मंडप के उद्घाटन के लिए एक साथ आए और जलवायु संकट से निपटने मे ...और पढ़ें

    विज्ञानियों ने आस्था मंडप का उद्घाटन किया
    विज्ञानियों ने आस्था मंडप का उद्घाटन किया

    एजेंसी, दुबई। विश्व के धार्मिक नेता, विज्ञानी और वैश्विक राजनेता रविवार को कोप-28 के चौथे दिन पहले आस्था मंडप के उद्घाटन के लिए एक साथ आए और जलवायु संकट से निपटने में आस्थावान समुदायों व धार्मिक संस्थानों की भूमिका पर चर्चा की।

    संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के संरक्षण में आयोजित समारोह में संयुक्त अरब अमीरात के सहिष्णुता एवं सह-अस्तित्व मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान और पोप फ्रांसिस का प्रतिनिधित्व करने वाले वेटिकन के विदेश मंत्री कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन ने भाग लिया। 

    आस्था मंडप आस्थावान समुदायों की भागीदारी के लिए समर्पित है। मंडप में धार्मिक नेताओं, विज्ञानियों और राजनीतिक नेताओं की परिचर्चा की मेजबानी की जाएगी। साथ ही युवाओं और स्वदेशी प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए विभिन्न पीढि़यों के बीच संवाद को प्रोत्साहित किया जाएगा।

    पोप फ्रांसिस ने अपने वीडियो संबोधन में कहा, आज दुनिया को ऐसे गठबंधन की जरूरत है, जो किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी के फायदे के लिए हो। आइए, धार्मिक प्रतिनिधियों के रूप में, यह दिखाने के लिए एक उदाहरण स्थापित करें कि परिवर्तन संभव है। हम सम्मानजनक और टिकाऊ जीवनशैली का प्रदर्शन करें। 

    खबरें और भी