Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas War: इजराइल ने गाजा के सबसे बड़े अस्पताल में मारा छापा, मरीजों के बीच हमास आतंकियों को तलाशती रही सेना

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 06:55 AM (IST)

    इजरायली सैनिकों ने बुधवार (15 नवंबर) को गाजा के सबसे बड़े शिफा अस्पताल में धावा बोलकर अस्पताल के अंदर हमास की तलाशी ली। एक तरफ अस्पताल में घायल बच्चों ...और पढ़ें

    इजराइल ने गाजा के सबसे बड़े अस्पताल में मारा छापा (फोटो, रॉयटर्स)
    इजराइल ने गाजा के सबसे बड़े अस्पताल में मारा छापा (फोटो, रॉयटर्स)

    HighLights

    1. कर्मचारियों और मरीज के काफी डरे हुए थे
    2. अस्पताल में चिकित्सा उपकरण ले जाते दिखे सैनिक

    एपी, खान यूनिस। इजरायली सैनिकों ने बुधवार (15 नवंबर) को गाजा के सबसे बड़े शिफा अस्पताल में धावा बोलकर अस्पताल के अंदर हमास की तलाशी ली। एक तरफ अस्पताल में घायल बच्चों और सैकड़ों अन्य मरीजों का इलाज चल रहा था और दूसरी तरफ इजरायल के सैनिक हमास से जुड़े सबूत को खोज रहे थे।

    गाजा के अस्पतालों में बिजली और अन्य बुनियादी जरूरतों के बिना कई दिनों से संघर्ष करना पड़ रहा है।

    कर्मचारी और मरीज काफी डरे हुए थे

    समाचार एजेंसी एपी ने इजरायली सेना द्वारा जारी किए गए वीडियो के हवाले से बताया है कि सैनिकों को "शिशु आहार" और "चिकित्सा उपकरण" लेबल वाले बक्से ले जाते हुए दिखाया गया है, जबकि इस दौरान जब इजरायली सैनिक अस्पताल से गुजर रहे थे तो वहां के कर्मचारियों और मरीजों के काफी डरे हुए थे।

    मरीजों, कर्मचारियों का इस्तेमाल कर रहा हमास- इजरायल

    दरअसल, इजरायल को शक है कि शिफा अस्पताल के अंदर हमास के लड़ाके छिपे हुए हैं और वहां रहकर मरीजों के बीच से हमला कर रहे हैं। इसके साथ ही इजरायल का कहना है कि हमास ने अस्पताल को एक कमांड सेंटर में बदल दिया है और अपने आतंकवादियों को बचाने के लिए मरीजों, कर्मचारियों और नागरिकों का इस्तेमाल कर रहा है।

    'इजरायल ने आम नागरिकों को खतरे में डाला'

    वहीं, हमास और गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शिफा अस्पताल में हमास के आतंकवादियों के सक्रिय होने की किसी भी खबर से इनकार किया है। फलस्तीनियों और अधिकार समूहों का कहना है कि इजरायल ने हमास को खत्म करने के लिए आम नागरिकों को खतरे में डाला है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: कनाडा में खालिस्तानियों ने दिवाली पर मचाया हंगामा, त्योहार मना रहे हिंदुओं पर किया पथराव