यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hamas Chief: क्या घुटने टेकेगा हमास? आतंकी संगठन प्रमुख ने कहा- इजरायली हमले से बचने के लिए हम चर्चा करने को तैयार
इजरायल और हमास के बीच लगातार युद्ध चल रहा है। इस बीच हमास प्रमुख इस्माइल हानियेह ने गाजा को लेकर बड़ा बयान दिया है। हानियेह ने बुधवार को एक टीवी संबोध ...और पढ़ें

HighLights
- युद्ध रुकने से फलस्तीन के लोग वापस अपने घरों में जा सकते हैं- हमास
- हम पहल पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं- इस्माइल हानियेह
रॉयटर्स, काहिरा। इजरायल और हमास के बीच लगातार युद्ध चल रहा है। इस बीच हमास प्रमुख इस्माइल हानियेह ने गाजा को लेकर बड़ा बयान दिया है। हानियेह ने बुधवार को एक टीवी संबोधन में कहा कि किसी भी व्यवस्था में हमास के बिना गाजा एक 'भ्रम' है।
हनियेह ने कहा, "इजरायली हमले को रोकने के लिए हम किसी भी विचार और पहल पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। यह वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी दोनों में फलस्तीन के लोगों को वापस अपने घरों में जाने के लिए दरवाजा खोल सकता है।"
हमास को कुचलने के लिए लगातार हमला करे- इजरायली नागरिक
वहीं, इजरायली नागरिकों ने बुधवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के युद्धविराम आह्वान, हताहत सैनिकों और फलस्तीन में हो रही मौतों के बावजूद, सेना को हमास को कुचलने के लिए लगातार हमला करना चाहिए।
हमास के हमले में 10 इजरायली सैनिकों की मौत
हमास ने मंगलवार को इजरायली सैलिकों के ऊपर घातक हमला किया, जिसमें एक कर्नल समेत 10 सैनिकों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वाल सैनिकों की संख्या बढ़कर 115 पहुंच गई।
खबरें और भी
गाजा में 18,400 से ज्यादा लोग मारे गए
इस बीच इजरायल के आंकड़ों के मुताबिक, इस युद्ध में उसके 1,200 लोग मारे गए हैं। वहीं, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गाजा में 18,400 से अधिक लोग मारे गए हैं। इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि गाजा के 24 लाख लोगों में से 19 लाख लोग युद्ध के कारण विस्थापित हो चुके हैं।