Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हमास ने इजरायल पर एक साथ दागे कई रॉकेट, बोला- 'नरसंहार का यही है जवाब'

    By Agency Edited By: Chandan Kumar
    Updated: Mon, 07 Apr 2025 02:54 AM (IST)

    गाजा और इजरायल के बीच फिर से संघर्ष बढ़ गया है। रविवार को हमास ने दक्षिणी इजरायल के शहरों पर करीब 10 रॉकेट दागे जिनमें से अधिकांश को आयरन डोम प्रणाली ...और पढ़ें

    इजरायल के अशकलोन में रॉकेट गिरने के बाद सड़क पर मलबा बिखरा पड़ा। (फोटो सोर्स-IDF/X)
    इजरायल के अशकलोन में रॉकेट गिरने के बाद सड़क पर मलबा बिखरा पड़ा। (फोटो सोर्स-IDF/X)

    HighLights

    1. हमास ने दक्षिणी इजरायल पर 10 रॉकेट दागे
    2. अशकलोन में रॉकेट गिरने से एक घायल
    3. इजरायली सेना ने गाजा के इलाकों को खाली करने को कहा

    रॉयटर्स, यरूशलम। पिछले कई महीनों से चले आ रहे संघर्ष के बीच रविवार को गाजा और इजरायल के बीच एक बार फिर हालात बिगड़ गए। हमास ने दक्षिणी इजरायल के शहरों पर रॉकेट दागे, जिनमें से अधिकांश को इजरायली रक्षा प्रणाली ने हवा में ही नष्ट कर दिया। हमास का दावा है कि यह हमला गाजा में इजरायली सेना द्वारा किए जा रहे "नरसंहारों" के जवाब में किया गया है।

    इजरायली सेना के मुताबिक, कुल करीब 10 रॉकेट दागे गए, जिनमें से ज़्यादातर को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया गया। लेकिन एक रॉकेट दक्षिणी शहर अशकलोन में आकर गिरा, जिससे एक व्यक्ति घायल हुआ।

    अशकलोन में रॉकेट गिरा, एक घायल

    इजरायल की आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि घायल व्यक्ति को छर्रे लगे हैं और उसे इलाज दिया जा रहा है। घटनास्थल पर राहत और बचाव टीमें भेज दी गई हैं। इजरायली आपात सेवाओं द्वारा साझा किए गए वीडियो में टूटी हुई कारें और सड़क पर बिखरा मलबा दिखाई दे रहा है।

    इजरायली सेना की चेतावनी, गाजा के इलाकों को खाली करने का आदेश

    हमास के रॉकेट हमले के कुछ ही घंटे बाद इजरायली सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर डेइर अल-बलाह शहर के कुछ इलाकों के लोगों को तुरंत खाली करने का आदेश जारी किया। बयान में लिखा था, "हमले से पहले यह अंतिम चेतावनी है।"

    यह भी पढ़ें: श्रीलंका ने निभाई दोस्ती, पीएम मोदी की यात्रा के दौरान लिया ये बड़ा फैसला; भारत की कूटनीति आई काम

    खबरें और भी