विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजा में कैसे थमेगा युद्ध? युद्धविराम वार्ता बेनतीजा, मतभेद सुलझाने में कौन-कौन से देश शामिल

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 26 Aug 2024 11:45 PM (IST)

युद्धविराम और बंधकों की रिहाई को लेकर काहिरा में जारी ताजा समझौता वार्ता रविवार को बिना किसी नतीजे के समाप्त ...और पढ़ें

गाजा युद्धविराम वार्ता बेनतीजा ( Image: ANI )
गाजा युद्धविराम वार्ता बेनतीजा ( Image: ANI )

HighLights

  1. गाजा युद्धविराम और बंधकों की रिहाई को लेकर चल रही वार्ता
  2. बिना किसी नतीजे के समाप्त हुई समझौता वार्ता

यरुशलम, एपी। गाजा युद्धविराम और बंधकों की रिहाई को लेकर मिस्त्र की राजधानी काहिरा में जारी ताजा समझौता वार्ता रविवार को बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में निचले स्तर पर वार्ता जारी रहेगी। जिन बिंदुओं पर मतभेद है उसे सुलझाने की कोशिश होगी।

मोसाद के प्रमुख डेविड बर्नेवा शामिल

नाम न छापने की शर्त पर अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि समझौते के प्रयास के लिए दल काहिरा में ही है। जहां, अमेरिका, कतर और मिस्त्र के मध्यस्थ मतभेद पर काम कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि वार्ता सकारात्मक रही, सभी पक्ष अंतिम रूप से सहमति बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वार्ताकारों में सीआइए डायरेक्टर विलियम ब‌र्न्स और इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख डेविड बर्नेवा शामिल थे।

गाजा पर इजरायल का दबाव

हमास प्रतिनिधमंडल वार्ता में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं था, उसे मिस्त्र और कतर के मध्यस्थ अपडेट से अवगत कराते रहे। समझौता वार्ता के बीच इजरायल गाजा पर दबाव बनाए हुए है। इजरायनी सेना ने सेंट्रल गाजा पट्टी के दीर अल-बलाह को खाली करने के नए आदेश जारी किए हैं। इसके चलते लोग अपने घरों को खाली कर रहे हैं। जैसे-जैसे इजरायली सेना नजदीक आ रही है, गाजा के अंतिम कामकाजी अस्पतालों में से एक अल अक्सा शहीद अस्पताल खाली होता जा रहा है।

लेबनान के निवासियों को मिली आंशिक राहत

वहीं, रविवार को इजरायल और हिजबुल्ला के बीच एक दूसरे पर जवाबी हमले के बाद सोमवार को लेबनान के निवासियों को आंशिक राहत मिली। हालांकि, लोग दोनों के बीच संघर्ष तेज होने की आशंका से डरे हुए हैं। इस बीच, यूरोपीय संघ के नौसैनिक कमांड ने सोमवार को कहा कि लाल सागर में यमन के हाउती विद्रोहियों द्वारा बार-बार हमला किए गए ग्रीक ध्वज वाले टैंकर में आग लगी हुई है, लेकिन जलमार्ग में कोई बड़ा तेल रिसाव नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War: ब्लिंकन के जाते ही इजरायल का गाजा पर बड़ा हमला, 50 फलस्तीनियों की मौत; विफल रहा युद्धविराम का प्रयास

यह भी पढ़ें: इजरायल ने हिजबुल्ला के आठ लड़ाके किए ढेर; यूएन में गाजा को लेकर प्रस्ताव पेश करने की तैयारी में फलस्तीन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।