यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हमास ने इजरायल की 4 महिला सैनिकों को छोड़ा, बदले में आतंकियों को छोड़ेंगे नेतन्याहू
हमास ने इजरायल की चार महिला सैनिकों को रिहा कर दिया है। 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने गाजा सीमा के पास स्थित नाहल ओज सैन्य अड्डे पर हमला करके इन महिला कैद ...और पढ़ें

HighLights
- सैन्य अड्डे से महिला सैनिकों का किया गया था अपहरण।
- इजरायली सैनिकों की सुरक्षा में सभी को ले जाया गया।
- गाजा में महिला सैनिकों ने हाथ हिला खुशी जाहिर की।
रॉयटर्स, तेल अवीव। युद्ध विराम समझौते के तहत हमास ने शनिवार को 4 इजरायली महिला सैनिकों को रिहा किया है। रेड क्रॉस ने अंतरराष्ट्रीय समिति को इन महिला कैदियों को सौंपा। सैनिक वर्दी में पहुंची महिलाओं को देख उनके परिवार और दोस्तों की खुशी का ठिकाना नहीं है। जानकारी के मुताबिक इन महिला सैनिकों को 200 फलस्तीनी कैदियों के बदले छोड़ा गया है।
हाथ हिलाकर खुशी जाहिर की
दर्जनों हमास के सशस्त्र लड़ाकों के बीच इन चारों बंधकों को गाजा में बनाए गए एक मंच पर लाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फलस्तीनियों की भीड़ मौजूद रही। इजरायली के महिला सैनिकों ने हाथ हिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। बाद में इन्हें आईसीआरसी वाहनों में बैठाया गया और इजरायली सेना की सुरक्षा में रवाना किया गया।

इन महिला कैदियों की हुई रिहाई
हमास ने जिन महिला सैनिकों को रिहा किया है, उनका नाम करीना एरीव, डेनिएला गिल्बोआ, नामा लेवी और लिरी अलबाग है। ये सभी गाजा के किनारे एक निगरानी चौकी पर तैनात थीं। इसी दौरान हमास के लड़ाकों ने इनका अपहरण कर लिया था।
आतंकियों को छोड़ेगा इजरायल
इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाजा सीमा के पास एक इजरायली सैन्य अड्डे पर अपने परिवार से मिलने के बाद रिहा किए गए बंधकों को मध्य इजरायल के एक अस्पताल ले जाया जाएगा। हमास ने कहा कि अदला-बदली के तहत शनिवार को 200 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा। इनमें दर्जनों लोगों की जान लेने वाले आतंकवादियों को भी छोड़ा जाएगा।
खबरें और भी

क्या हुआ समझौता?
इजरायल और हमास के बीच जंग 7 अक्टूबर 2023 के हमले के बाद जारी हुई थी। लगभग 15 महीने बाद यह युद्ध कतर और मिस्र की मध्यस्थता और अमेरिका के दबाव के बाद परवान चढ़ा। समझौते के तहत इजरायल हर एक बंधक के बदले लगभग 30 फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इससे पहले हमास तीन बंधकों को रिहा कर चुका है। वहीं इजरायल ने 90 फलस्तीनी कैदियों को छोड़ा था।
परिवार बोले- बेहद खुशी हो रही
चारों महिला सैनिकों की रिहाई की खबर से इजरायल में खुशी की लहर है। इन सैनिकों के परिवार और बंधक अपनी खुशी जाहिर करने में जुटे हैं। एक महिला सैनिक अलबाग के दोस्तों ने कहा कि लिरी अलबाग हीरो है। हमने उसे वापस आते देखा है। उसने अपना हाथ हिलाया और वह ठीक लग रही है। एक अन्य महिला सैनिक गिल्बोआ का परिवार भी बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि हमास के वाहन से बाहर निकलते देखना रोमांचक है। उसे अपने पैरों में खड़ा देख बहुत खुशी हो रही है।