Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Houthi Attack: हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर हिंद महासागर और लाल सागर में मचाया कोहराम, ड्रोन से चार जहाजों को बनाया निशाना

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Tue, 30 Apr 2024 08:09 AM (IST)

    यमन के हूती विद्रोही फलिस्तीनियों के समर्थन में इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। हूती विद्रोही इजरायल से जुड़े जहाजों को निशाना ...और पढ़ें

    यमन के हूती विद्रोही लाल सागर में जहाजों को बना रहे हैं निशाना (फाइल फोटो)
    यमन के हूती विद्रोही लाल सागर में जहाजों को बना रहे हैं निशाना (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. यमन के हूती विद्रोही जहाजों को बना रहे हैं निशाना
    2. हूती विद्रोहियों ने हिंद महासागर में जहाजों पर किया हमला
    3. लाल सागर में भी जहाजों को बनाया गया निशाना

    रायटर्स, दुबई/काहिरा। यमन के हूती विद्रोही लाल सागर में जहाजों को निशाना बना रहे हैं। इजरायल और हमास युद्ध के बाद से सभी हूती विद्रोही हिंसक रूप से जहाजों पर हमला कर रहे हैं। वहीं, एक बार फिर हूती विद्रोहियों ने हिंद महासागर में जहाजों पर हमले बढ़ा दिए हैं। यमन के हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने इजरायल के विरोध में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत हिंद महासागर में एक ड्रोन हमले में एमएससी ओरियन कंटेनर जहाज को निशाना बनाया है।

    एलएसईजी डेटा के मुताबिक पुर्तगाल के झंडे वाला एमएससी ओरियन पुर्तगाल और ओमान के बीच चल रहा था। इस जहाज का मालिक जोडियाक मैरीटाइम है। जोडियाक का स्वामित्व आंशिक रूप से इजरायली व्यवसायी इयाल ओफर के पास है। कंपनी ने अभी तक इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

    हूती विद्रोहियों के कारण खींच सकता हैं इजरायल-हमास युद्ध 

    ईरान के समर्थन वाले हूती आतंकियों ने नवंबर के बाद से लाल सागर, बाब अल-मंडब सट्रेट और अदन की खाड़ी में बार-बार ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं, जिससे जहाजों को दक्षिणी अफ्रीका के आसपास लंबी और अधिक महंगी यात्राओं पर माल भेजने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इससे यह डर भी फैल गया है कि इजरायल हमास युद्ध और भी खींच सकता है, जिससे मध्य पूर्व अस्थिर हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- Pakistan: इमरान खान की रिहाई के लिए पीटीआई ने किया ट्रेन मार्च, ' छीने गए जनादेश' के लिए संघर्ष तेज करने पर दिया जोर

    खबरें और भी