Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारतीय राजदूत ने ईरान में चाबहार बंदरगाह का किया दौरा, अधिकारियों से की बातचीत; देखें वीडियो

    By Achyut KumarEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sat, 15 Jul 2023 10:55 AM (IST)

    ईरान में भारतीय राजदूत रुद्र गौरव श्रेष्ठ ने 14 जुलाई को चाबहार बंदरगाह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बंदरगाह के अधिकारियों से बातचीत की। राजदूत के ...और पढ़ें

    भारतीय राजदूत ने ईरान में चाबहार बंदरगाह का किया दौरा
    भारतीय राजदूत ने ईरान में चाबहार बंदरगाह का किया दौरा

    तैहरान, एएनआई। ईरान में भारतीय राजदूत रुद्र गौरव श्रेष्ठ ने 14 जुलाई को चाबहार बंदरगाह का दौरा किया। यह राजदूत के रूप में कार्यभार संभालने के बाद बंदरगाह पर उनकी पहली यात्रा थी। 

    बंदरगाह अधिकारियों के साथ की बातचीत

    बंदरगाह की अपनी पहली यात्रा पर राजदूत ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की। भारत ईरान के चाबहार मुक्त व्यापार क्षेत्र में शाहिद बेहश्ती बंदरगाह पर दिन-प्रतिदिन की गतिविधियां संचालित करता है। यह बंदरगाह भारत के लिए रणनीतिक महत्व रखता है।

    चाबहार बंदरगाह से जोरों पर चल रहा व्यापार

    ईरान का रणनीतिक चाबहार बंदरगाह में भारत की मजबूत उपस्थिति देखी जाती है। यहां व्यापार जोरों पर चल रहा है।

    शाहिद बेहेश्टी बंदरगाह के पहले चरण का विकास कर रहा भारत

    भारत चाबहार में शाहिद बेहेश्टी बंदरगाह के पहले चरण का विकास कर रहा है। पहले चरण के अंत में बंदरगाह की क्षमता 8.5 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच जाएगी।