विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'खिड़कियों और छतों से दूर रहें...' सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों द्वारा जारी हमले के बीच भारतीय दूतावास की अपील

Published: Sun, 18 Oct 2026 02:17 PM (IST)

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों के मद्देनजर भारतीय नागरिकों के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी ...और पढ़ें

सऊदी अरब में हूती हमलों के बीच भारतीय दूतावास की नई सुरक्षा एडवाइजरी (फोटो- रॉयटर्स)

सऊदी अरब में हूती हमलों के बीच भारतीय दूतावास की नई सुरक्षा एडवाइजरी (फोटो- रॉयटर्स)

HighLights

  1. भारतीय दूतावास ने सुरक्षा एडवाइजरी की जारी।

  2. भीड़भाड़ से बचें, सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

  3. हाल ही में भारतीय नागरिक की हुई थी मौत।

डिजिटल डेस्क, रियाद। यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब में लगातार किए जा रहे हमले के बीच रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। दुतावास ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और भीड़भाड़ भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें।

भारतीय दुतावास द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में लोगों से शांत रहने और खतरा टलने तक तुरंत किसी नजदीकी इमारत के सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी गई है। दुतावास ने कहा, 'बेहतर होगा कि आप खिड़कियों से दूर घर के किसी अंदरूनी कमरे में रहें। जो लोग बाहर हैं, वे तुरंत किसी पास की इमारत में चले जाएं या किसी मजबूत दीवार/अड़ोस के पीछे छिप जाएं।'

हेल्पलाइन नंबर जारी

वाहन चालकों को चेतावनी मिलते ही पुलों और ऊंची इमारतों से दूर, सड़क के किनारे गाड़ी रोक देने के निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति या किसी भी खतरे की आशंका होने पर मक्का, मदीना, रियाद और पूर्वी प्रांत के निवासी 911 पर, जबकि सऊदी अरब के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोग 998 पर कॉल कर सकते हैं।

एक भारतीय नागरिक की हुई थी मौत

हाल ही में 10 अक्टूबर को रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए घातक हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। इसी घटना के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने अपनी सुरक्षा चेतावनी को दोहराया है।

10 अक्टूबर के हमले के बाद, दूतावास ने सऊदी में रह रहे भारतीय नागरिकों से स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने, हवाई हमलों के दौरान घरों के अंदर रहने और चल रही घटनाओं से जुड़ी किसी भी जानकारी, फोटो या वीडियो को बनाने, साझा करने या सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से परहेज करने का आग्रह किया था।