Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US-Iran War: ईरान समर्थित आतंकवादियों ने अमेरिकी एयरबेस पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, कई सैनिक हुए जख्मी

    By Jagran News Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sun, 21 Jan 2024 07:45 AM (IST)

    ईरान समर्थित आतंकवादियों ने शनिवार को पश्चिमी इराक में अमेरिका के अल-असद एयरबेस को निशाना बनाकर कई रॉकेट और बैलिस्टिक मिसाइलें दागे। यूएस सेंट्रल कमां ...और पढ़ें

    ईरान समर्थित आतंकवादियों ने अमेरिकी एयरबेस पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें
    ईरान समर्थित आतंकवादियों ने अमेरिकी एयरबेस पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

    बगदाद, एएनआई। अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी किसी से छुपी नहीं है। ये दोनों देश खुले मंचों पर एक दूसरे पर निशाना साधते नजर आते हैं। वहीं, अब ईरान समर्थित आतंकवादियों ने शनिवार को पश्चिमी इराक में अमेरिका के अल-असद एयरबेस को निशाना बनाकर कई रॉकेट और बैलिस्टिक मिसाइलें दागे। यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा कि इन हमलों में कई अमेरिकी कर्मी घायल हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती किया गया।

    यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर लिखा कि 20 जनवरी को शाम साढ़े छह बजे (बगदाद के समय) पश्चिमी इराक में अल-असद एयरबेस को निशाना बनाते हुए ईरानी समर्थित आतंकवादियों ने कई बैलिस्टिक मिसाइलें और रॉकेट लॉन्च किए। अधिकांश मिसाइलों को बेस की वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा रोक दिया गया जबकि कुछ ने बेस पर प्रभाव डाला।

    उन्होंने कहा कि मिसाइल अटैक से हुए नुकसान का आकलन जारी है। कई अमेरिकी कर्मियों की चोटों का इलाज चल रहा है, वहीं निगरानी रखी जा रही है कि कहीं उन्हें ज्यादा चोटें तो नहीं आई हैं। वहीं, हमले में एक इराकी सेवा सदस्य घायल हो गया है।

    अमेरिकी सेना ने हूती विद्रोही के ठिकानों को निशाना बनाया

    अमेरिकी सेना ने हूती विद्रोही के ठिकानों को निशाना बनाया था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिकी सेना ने मंगलवार को यमन में स्थित हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमला किया था। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा था कि अमेरिकी सेना ने उन बैलिस्टिक मिसाइलों को तबाह कर दिया है, जिन्हें हूती विद्रोहियों द्वारा इस्तेमाल किया जाना था।

    खबरें और भी

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा था कि अमेरिकी सेना ने हूती विद्रोहियों की चार एंटी-शिप मिसाइलों पर हमला किया है। इससे पहले हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में ग्रीक स्वामित्व वाले जहाज पर हमला किया था।