विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Iran Bus Accident: ईरान में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 21 लोगों की मौत और 34 घायल

Published: Sat, 19 Jul 2025 06:10 PM (IST)

ईरान के दक्षिण में एक बस पलटने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 34 घायल ...और पढ़ें

ईरान में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 21 की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ईरान में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 21 की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एपी, तेहरान। ईरान से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, ईरान के दक्षिण में एक बस के पलट जाने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में 34 लोगों के मारे जाने की खबर है।

बता दें कि फार्स प्रांत के आपातकालीन संगठन के प्रमुख मसूद आबेद ने बताया कि प्रांत की राजधानी शिराज के दक्षिण में हुई इस दुर्घटना में 34 अन्य लोग घायल हुए हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

वहीं, इस घटना को लेकर फार्स प्रांत के आपातकालीन संगठन के प्रमुख मसूद आबेद ने कहा कि घटना के बाद युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच के बाद अतिरिक्त जानकारी और अंतिम आंकड़े घोषित किए जाएंगे।

बस हादसे के वजहों की तलाश जारी

गौरतलब है कि इस बस हादसे के पीछे की वजहों को तलाशने का काम जारी है। बता दें कि हर साल ईरान में सड़क और सड़क दुर्घटनाओं में 17000 से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। माना जाता रहा है कि सुरक्षा उपायों की अनदेखी, पुराने वाहनों के उपयोग और अपर्याप्त आपातकालीन सेवाओं के कारण यह दुर्घटनाएं हुई हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 5 आतंकी ढेर, सेना के अधिकारी समेत तीन घायल

यह भी पढ़ें: US News: लॉस एंजिलिस में बेकाबू कार भीड़ में घुसी, 20 से ज्यादा लोग घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।