विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिडिल ईस्ट संकट: अमेरिका के भीषण प्रहार के बीच ईरान का पलटवार, अमेरिकी एफ-18 विमान मार गिराने का दावा

Published: Wed, 25 Mar 2026 11:27 PM (IST)

ईरान और अमेरिका में भीषण युद्ध छिड़ा हुआ है। एक तरफ अमेरिका ने ईरान के सैकड़ों ठिकानों पर एक साथ ...और पढ़ें

ईरान का दावा है कि उसने अमेरिकी एफ-18 लड़ाकू विमान को 'सफलतापूर्वक' मार गिराया है (फोटो-AI GENERATED)

ईरान का दावा है कि उसने अमेरिकी एफ-18 लड़ाकू विमान को 'सफलतापूर्वक' मार गिराया है (फोटो-AI GENERATED)

HighLights

  1. पेंटागन ने इस खबर को पूरी तरह से 'फर्जी और दुष्प्रचार' करार दिया है

  2. अमेरिकी वायुसेना को फारस की खाड़ी में बड़ी चुनौती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका में भीषण युद्ध छिड़ा हुआ है। एक तरफ अमेरिका ने ईरान के सैकड़ों ठिकानों पर एक साथ हमला किया तो ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी एफ-18 लड़ाकू विमान को 'सफलतापूर्वक' मार गिराया है, जिसका वीडियो उसने सोशल मीडिया पर जारी किया है।

इरान के सरकारी मीडिया और सैन्य सोशल मीडिया चैनलों ने एक सनसनीखेज दावा किया है कि उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने फारस की खाड़ी के पास एक अमेरिकी एफ-18 लड़ाकू विमान को सफलतापूर्वक मार गिराया है।

इस दावे के साथ एक कथित वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें आसमान में एक विमान को मिसाइल की चपेट में आते और जलते हुए नीचे गिरते दिखाया गया है। हालांकि, अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने इस खबर को पूरी तरह से 'फर्जी और दुष्प्रचार' करार दिया है।

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का कहना है कि साझा किया गया वीडियो पुराना हो सकता है या किसी वीडियो गेम के दृश्यों का उपयोग करके बनाया गया है। वर्तमान में क्षेत्र में तनाव चरम पर है, लेकिन किसी भी स्वतंत्र स्रोत या जमीनी मलबे से इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है।