Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या टूट जाएगा अमेरिका-ईरान का समझौता? तेहरान ने बंद किया होर्मुज, अलर्ट पर अमेरिकी सेना

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 09:48 PM (IST)

    अमेरिका-ईरान समझौते के बावजूद, ईरान ने सीजफायर उल्लंघन के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद कर दिया है। ...और पढ़ें

    ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज (फोटो-रॉयटर्स)

    ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज (फोटो-रॉयटर्स)

    HighLights

    1. ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद किया।

    2. अमेरिका-ईरान समझौते के बाद भी यह फैसला लिया।

    3. सीजफायर उल्लंघन को बंद करने का कारण बताया।

    डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका-ईरान के बीच समझौते के बाद दोनों देशों ने होर्मुज को खोलने का निर्णय लिया था। लेकिन ईरान ने सीजफायर उल्लंघन के चलते फिर एक बार होर्मुज बंद कर दिया है।

    ईरानी मीडिया के मुताबिक, तेहरान ने फिर एक बार होर्मुज बंद करने का फैसला लिया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका के भरोसा तोड़ने और लेबनान में इजरायल के युद्धविराम का उल्लंघन करने के कारण होर्मुज को बंद किया गया है।

    ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज

    ईरान की शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का फैसला अमेरिका द्वारा समझौते (MoU) की पहली शर्त के तहत 'साफ तौर पर भरोसा तोड़ने और अपने वादे का उल्लंघन करने' के चलते लिया गया है।

    ईरानी सेना का दावा है कि दक्षिणी लेबनान में इजरायल ने हमला किया है, जो कि युद्धविराम का लगातार उल्लंघन है। इसी को देखते हुए होर्मुज को बंद कर दिया गया है।

    'होर्मुज बंद होने का कोई सबूत नहीं'

    ईरानी सेना के दावे के साथ ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का होर्मुज को लेकर बयान भी सामने आया है। वेंस का कहना है कि 'इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ईरान होर्मुज को बंद कर रहा है।'

    अमेरिका-ईरान के बीच जेनेवा में होगी अगली बातचीत

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि वे ईरान के साथ बातचीत के लिए अगले कुछ दिनों में जेनेवा जाएंगे। उन्होंने बातचीत में हो रही प्रगति को लेकर उम्मीद जताई और भरोसा दिलाया कि हाल ही में घोषित युद्धविराम को बनाए रखा जा सकता है।

    खबरें और भी

    जेडी वेंस ने बताया, 'ईरान के साथ बातचीत चल रही है। इसके लिए अमेरिकी अधिकारी स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर पहले से ही ईरान के साथ बातचीत के लिए जेनेवा में मौजूद हैं।'

    यह भी पढ़ें- अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- 'ईरान डील को बर्बाद कर सकता है इजरायल', ट्रंप ने नेतन्याहू को बता दिया योद्धा