ईरानी विदेश मंत्री अराघची न्यूयॉर्क रवाना, UNGA में भागीदारी को बताया कानूनी अधिकार
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हुए, रास्ते में कतर ...और पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र आम सभा में शामिल होने न्यूयॉर्क रवाना हुए अराघची
HighLights
ईरानी विदेश मंत्री अराघची न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में लेंगे हिस्सा, कतर में रुकेंगे।
भागीदारी को कानूनी अधिकार बताया, कोई एहसान नहीं।
डिजिटल डेस्क, दुबई। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रविवार को संयुक्त राष्ट्र आम सभा में हिस्सा लेने के लिए न्यूयार्क के लिए रवाना हुए। रास्ते में वे कतर में रुकेंगे। उधर, ईरानी विदेश मंत्रालय का कहना है कि आम सभा सत्र में भाग लेना उसका कानूनी अधिकार है।
एएनआई के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सरकारी आइआरआइबी टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि न्यूयार्क में मौजूद रहने में ईरान के प्रतिनिधियों की कोई खास दिलचस्पी नहीं है। हालांकि, यह एक ऐसा मंच है जिसे छोड़ा नहीं जा सकता।
सत्र में ईरान की भागीदारी एक कानूनी अधिकार है, न कि किसी के द्वारा दिया गया कोई एहसान। ईरान संयुक्त राष्ट्र के 50 संस्थापक सदस्यों में से एक है।
(न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
