Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुनिया से छिपाकर ईरान ने इस जगह रखा है अपना रिफाइन यूरेनियम, अमेरिका को भी नहीं है भनक

    Updated: Fri, 27 Feb 2026 11:26 PM (GMT+05:30)

    अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने बताया है कि ईरान ने इस्फहान के भूमिगत ठिकाने में परिष्कृत यूरेनियम का भंडारण किया है। यह यूरेनियम 60% शुद्ध है, ...और पढ़ें

    भूमिगत ठिकाने में रखा यूरेनियम 60 प्रतिशत तक शुद्ध है (फोटो: रॉयटर्स)

    भूमिगत ठिकाने में रखा यूरेनियम 60 प्रतिशत तक शुद्ध है (फोटो: रॉयटर्स)

    HighLights

    1. IAEA ने ईरान के यूरेनियम भंडारण का खुलासा किया।

    2. इस्फहान के भूमिगत ठिकाने में 60% शुद्ध यूरेनियम।

    3. अमेरिका-इजरायल ईरान को परमाणु हथियार से रोकना चाहते हैं।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कहा है कि ईरान ने अपने परिष्कृत यूरेनियम का भंडारण इस्फहान के भूमिगत ठिकाने में कर रखा है। भंडार में रखा यूरेनियम परमाणु हथियार बनाने के स्तर तक शोधित नहीं है लेकिन उसके करीब है।

    इस्फहान के भूमिगत ठिकाने में रखा यूरेनियम 60 प्रतिशत तक शुद्ध है जबकि परमाणु हथियार बनाने के लिए 90 प्रतिशत शुद्ध यूरेनियम की जरूरत होती है।

    अमेरिका ने जून 2025 में इस्फहान स्थित ईरान के परमाणु ठिकाने पर हवाई हमला कर उसे बर्बाद कर दिया था लेकिन यह भूमिगत ठिकाना बच गया था।

    अमेरिका और इजरायल की कोशिश है कि ईरान परमाणु हथियार न बना पाए। इससे क्षेत्र का शक्ति संतुलन बदल जाएगा और इजरायल के लिए खतरा बढ़ जाएगा

    (न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)