Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'होर्मुज अभी भी बंद है', ईरान ने डोनल्ड ट्रंप को कहा 'बेवकूफ'; ऑडियो विवाद पर उड़ाया मजाक

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 01:26 PM (IST)

    ईरान और अमेरिका के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। एक वायरल ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर IRGC नौसेना द्वारा ईरान के विदेश मंत्री को 'मूर्ख' कहने का दावा क ...और पढ़ें

    ईरान ने डोनल्ड ट्रंप को कहा 'बेवकूफ'। (फाइल)

    ईरान ने डोनल्ड ट्रंप को कहा 'बेवकूफ'। (फाइल)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। इस बार विवाद की वजह बना है एक वायरल समुद्री ऑडियो क्लिप, जिसमें कथित तौर पर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नौसेना की बातचीत सुनाई दे रही है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक ऑडियो शेयर करते हुए लिखा, IRGC नौसेना ने खुले समुद्री रेडियो पर ईरान के अपने विदेश मंत्री को 'मूर्ख' कहा। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका में स्थित ईरानी दूतावास ने इन दावों को खारिज करते हुए साफ किया कि यह टिप्पणी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लिए थी।

    ईरानी दूतावास का तीखा बयान

    प्रिटोरिया स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखा जवाब देते हुए लिखा, 'तुम बेवकूफ हो, उसने तुम्हारे ‘इडियट’ राष्ट्रपति ट्रंप के लिए कहा था। ‘इडियट’ गूगल करो—समझ जाओगे।” इस बयान के बाद दोनों देशों के समर्थकों के बीच ऑनलाइन बहस और तेज हो गई है।

    होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चेतावनी

    वायरल ऑडियो में कथित रूप से IRGC नौसेना द्वारा समुद्री चैनल 16 पर एक सख्त संदेश भी प्रसारित किया गया। इसमें कहा गया , 'यह ईरानी सेपाह नौसेना है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य अभी भी बंद है। हम इसे अपने सर्वोच्च नेता खामेनेई के आदेश पर ही खोलेंगे, किसी ‘इडियट’ के ट्वीट से नहीं।'

    IRGC नेवी से जुड़ा यह ऑडियो, होर्मुज के रणनीतिक जलडमरूमध्य से गुज़रने की कोशिश करने वाले सभी जहाजो को एक कड़ी चेतावनी देता है। समुद्री चैनल 16 पर प्रसारित इस रेडियो संदेश में घोषणा की गई कि यह जलमार्ग अभी भी तेहरान के नियंत्रण में है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'हमें उपदेश न दें', ईरान ने होर्मुज पर EU के रुख की कड़ी आलोचना की; अंतरराष्ट्रीय कानून की दुहाई को बताया पाखंड