Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel-Hamas War: स्वीडन में इजरायली दूतावास पर हमले की योजना बना रहा हमास, इजरायल ने लगाया बड़ा आरोप

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 14 Jan 2024 08:58 AM (GMT+05:30)

    इजरायल-हमास युद्ध को तीन महीने से अधिक का समय हो गया है। इस युद्ध के बीच इजरायल ने हमास पर बड़ा आरोप लगाया है। इजरायल ने हमास पर स्वीडन में उसके दूताव ...और पढ़ें

    Israel-Hamas War: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फोटो एएफपी)
    Israel-Hamas War: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फोटो एएफपी)

    HighLights

    1. इजरायल ने हमास पर लगाया आरोप।
    2. हमास पर लगाया इजरायली दूतावास पर हमले की योजना बनाने का आरोप।

    रायटर, यरुशलम। इजरायल-हमास युद्ध को तीन महीने से अधिक का समय हो गया है। इस युद्ध के बीच इजरायल ने हमास पर बड़ा आरोप लगाया है। इजरायल ने हमास पर स्वीडन में उसके दूतावास पर हमला करने की योजना बनाने का आरोप लगाया है।

    इजरायल ने हमास पर लगाया आरोप

    समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, इजरायल ने आरोप लगाया है कि हमास उसके स्वीडन स्थित दूतावास पर हमले की योजना बना रहा है। इजरायल का कहना है कि हमास अपने संगठन का यूरोप में विस्तार करना चाहता है, इसलिए वह स्वीडन स्थित दूतावास पर हमले की योजना बना रहा है।

    इजरायली दूतावास पर हमले की योजना बना रहा हमास

    डेनिश, जर्मन और स्वीडिश अधिकारियों द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद एक इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने एक बयान में कहा कि एक बहुराष्ट्रीय जांच से जानकारी मिली है कि हमास नेटवर्क ने लेबनान में समूह कमान पोस्ट से आदेश लिया है और वह स्वीडन में इजरायली दूतावास पर हमला करने की योजना बना रहा है।

    स्टॉकहोम विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

    हालांकि, हमास ने इजरायल के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, स्टॉकहोम विदेश मंत्रालय ने इजरायल के दूतावास की सुरक्षा को लेकर टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि स्वीडन विदेशी मिशनों की सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेता है।

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: 100 दिनों की लड़ाई में बर्बाद हुआ गाजा, 23 लाख की आबादी वाले फलस्तीनी भूभाग में 24 हजार मरे

    पिछले महीने हुई थी कई संदिग्धों की गिरफ्तारी

    बता दें कि हाल ही में अधिकारियों ने पिछले महीने कई संदिग्धों की गिरफ्तारी की थी, जिसके बाद ही इजरायल ने हमास पर ये आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया था। जिसके बाद से इजरायल और हमास के बीच युद्ध अभी भी जारी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'भले छोटा है मालदीव, पर किसी को धमकाने का नहीं मिलता लाइसेंस', चीन से लौटते ही राष्ट्रपति मुइज्जू के बदले तेवर